-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prime Minister Narendra Modi Targeted Us President Donald Trump
ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमि’ वाले बायान पर PM मोदी का पलटवार,’दुनिया की तीसरी बड़ी…’
- Written By: पूजा सिंह
Prime Minister Narendra Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' पर भी जोर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Reaction Of Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होनें एक कार्यक्रम को संबोधित करता हुए कई विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ बताए जाने को लेकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर भारतीय, हर खरीदारी में देशहित को प्राथमिकता दे। आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है, अस्थिरता का माहौल है. ऐसे में दुनिया के देश अपने-अपने हितों पर फोकस कर रहे हैं। भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना ही है। हमारे किसान, हमारे लघु उद्योग, हमारे नौजवानों को रोजगार, इनका हित हमारे लिए सर्वोपरि है। सरकार इस दिशा में हर प्रयास कर रही है।
हमारे किसान…हमारे लघु उद्योग…इनका हित हमारे लिए सर्वोपरि है: PM @narendramodi pic.twitter.com/z6FoGy3FWR — PMO India (@PMOIndia) August 2, 2025
‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए कहा कि, अब भारत भी हर चीज को परखने के लिए सिर्फ एक ही तराजू इस्तेमाल करेगा वो है, भारतीय पसीने से बनी चीजें। अब वक्त आ गया है कि जब देश का हर नागरिक, हर दुकानदार और हर उपभोक्ता इस मंत्र को अपनाए कि हम वही खरीदेंगे जो भारत में बना हो, जिसे भारतीय हाथों ने गढ़ा हो और जिसमें हमारे देश का पसीना हो। वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यह सिर्फ सरकार की नहीं, हर भारतवासी की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें : ‘…अपनी साइकिल लेकर भाग जाएंगे सपा वाले’, अखिलेश यादव पर हमलावर हुए पीएम मोदी
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
ट्रंप ने क्या कहा था?
बता दें कि बीते कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ और एक्स्ट्रा जुर्माना लगाने का ऐलान किया था। उसके एक दिन बाद ट्रंप ने भारत-रूस के संबंधों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दोनों देशों के अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी बताते हुए कहा था कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि भारत, रूस के साथ क्या करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ‘मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर गिरा सकते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
Prime minister narendra modi targeted us president donald trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














