- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Politics Heated Up Before The By Elections In Up Chandrashekhars Announcement Disturbed The Sleep Of Sp Bsp
यूपी में उपचुनाव से पहले गर्म हुई सियासत, चंद्रशेखर के इस ऐलान ने उड़ाई सपा-बसपा की नींद
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेकर रावण ने उपचुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है जिसमें उन्होने दावा किया है कि वो इस उपचुनाव में 10 सीटों पर लड़ाई करेंगे। रावण के इस घोषणा के बाद सपा और बसपा की नींद उड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
- Written By: शुभम पाठक

चंद्रशेखर रावण
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक महौल कुछ ज्यादा ही गर्म है, और इस गर्माहट का एक बड़ा कारण है प्रदेश में विधानसभा सीटों पर जल्द ही होने वाले उपचुनाव है। एक तरफ जहां इस उपचुनाव को लेकर बीजेपी अपनी कमर मजबूत करती हुई नजर आ रही है दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिसका कारण आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण का उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करना है।
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेकर रावण ने उपचुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है जिसमें उन्होने दावा किया है कि वो इस उपचुनाव में 10 सीटों पर लड़ाई करेंगे। रावण के इस घोषणा के बाद सपा और बसपा की नींद उड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
चंद्रशेकर रावण का ऐलान
उपचुनाव के अटलकों के बीच आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से बात भी कर ली है। यह फाइनल हो गया है कि आगामी उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। चंद्रशेखर के इस फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आजाद सामज पार्टी के इस चुनाव में पूरी सीटों पर लड़ने से समाजवादी पार्टी और बसपा के दलित वोटों में सेंध लग सकती है। ऐसे में बसपा और सपा के लिए ये नुकसान का सौदा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा ऐलान; यूपी में होगा सियासी घमासान!
BJP ने खोज निकाली ‘PDA’ की काट…2027 चुनाव में लगेगी सपा की वॉट! अखिलेश यादव निकालेंगे ‘भाजपाई’ दांव का तोड़?
RLD के बिना सपा की राह होगी आसान? अखिलेश ने पश्चिमी यूपी के लिए बनाया नया प्लान, UP में क्यों बढ़ी सियासी हलचल
मायावती की ‘माया’ पर राहुल गांधी की नजर! 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी चाल, यूपी में मचा नया सियासी बवाल
ये भी पढ़ें:- Microsoft संकट से यात्री हुए परेशान; एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा से पहले जांच लें अपना फ्लाइट स्टेटस
पहले भी बिगाड़ चुके है खेल
बात अगर लोकसभा चुनाव की करें तो इस बार के लोकसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी ने नगीना सीट के साथ डुमरियागंज लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ा था, जिसमें चंद्रशेखर ने नगीना सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, डुमरियागंज सीट पर पार्टी ने इंडिया गठबंधन का खेल बिगाड़ दिया था। जिसके कारण इस सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
सपा और कांग्रेस का साथ
लोकसभा चुनाव में सपा के प्रदर्शन के बाद बीजेपी के लिए उपचुनाव इतना आसान नहीं होगा। बात साफ है कि इस उपचुनाव में भी कांग्रेस और सपा साथ में चुनाव लड़ने वाली है। जो कि बीजेपी को सोचने पर मजबूर कर चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर 10 सीटों पर आगामी यूपी उपचुनाव लड़ने वाली है। जिसके लिए यूपी कांग्रेस ने 21 तारीख को लखनऊ में सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। संभावना है कि सपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है वहीं कांग्रेस को 3 सीटें मिलने के आसार है।
ये भी पढ़ें:- पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत पर बवाल, NHRC ने नोेटिस जारी कर योगी सरकार सहित जिला एसपी से पूछे सवाल
जानें किन-किन सीटों पर होगा उपचुनाव
वहीं बात अगर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की सीटों की करें तो करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा और सीसामऊ में उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में से 5 समाजवादी पार्टी, एक-एक आरएलडी-निषाद पार्टी, जबकि 3 सीटें बीजेपी के पास हैं।
Politics heated up before the by elections in up chandrashekhars announcement disturbed the sleep of sp bsp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव
May 23, 2026 | 11:29 AMHanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
May 23, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














