-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- People Beware Of Corrupt People Keshav Prasad Maurya
भ्रष्टाचारियों से सावधान रहे जनता: केशव प्रसाद मौर्य
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
लखनऊ: गोरखपुर जनपद के चौरी -चौरा विधान सभा क्षेत्र के सरदारनगर के मजीठिया स्टेडियम में सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2024 में फिर मोदी जी के नेतृव में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्प लें,और भ्रष्टाचारियों से सावधान व सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की महिलाओं का बड़ा सम्मान किया है। माताओ , बहनों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास, शौचालय, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिया। गरीब जनता को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पी एम के नेतृत्व में देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। सरकार ने बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के साथ देश को सड़क, पानी, बिजली व बुनियादी सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की दिशा व दशा कहां थी।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 63 लाख का चेक वितरित
आज देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। 2014 से पूर्व गोरखपुर जिले की क्या स्थिति थी। आज क्या स्थिति है। हर तरफ विकास हो रहा है। एम्स, फर्टिलाइजर एवं स्वास्थ्य सुविधाएं देकर जिले के लोगो को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का बहुमुखी व चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 63 लाख का चेक वितरित किया। उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया। सांसद कमलेश पासवान ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों का विकास किया है।
सम्बंधित ख़बरें
2024 मे फिर सरकार बनाने की अपील
उन्होंने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 मे फिर सरकार बनाने की अपील किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, डॉ विमलेश पासवान, एमएलसी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, मनोज कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक बेचन राम, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, जे पी शाही, प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, प्रमुख सुमन यादव, डॉ विभ्राट चंद कौशिक, आनन्द शाही, दीपक कुमार जायसवाल, एमएलसी रतन पाल सिंह, राजकुमार गुप्ता, भोलानाथ पासवान, योगेंद्र जायसवाल, विनोद शर्मा, सुग्रीव तिवारी, चंदन मिश्रा, राजन पांडेय सहित तमाम लोगो ने डिप्टी सीएम को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
People beware of corrupt people keshav prasad maurya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














