-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Muslims Across Country Including Owaisi Offer Namaz Wearing Black Bands
AIMPLB के आह्वान पर मुस्लिमों काली पट्टी बांध कर पढ़ी अलविदा की नामाज, ओवैसी भी ब्लैक रिबन में दिखे…जानें मामला
- Written By: Saurabh Pal
इस्लाम धर्म को मानने वाले आज अलविदा की नामज अदा कर रहे हैं। यह दिन मुस्लिमों के लिए बेहद खास है, क्योंकि रमजान के पवित्र माह का यह अंतिम जुमा है। इसके बाद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आती है।

असदुद्दीन ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया एक्स)
हैदराबादः इस्लाम धर्म को मानने वाले आज अलविदा की नामज अदा कर रहे हैं। यह दिन मुस्लिमों के लिए बेहद खास है, क्योंकि रमजान के पवित्र माह का यह अंतिम जुमा है। इसके बाद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आती है, लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आह्वान पर लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक मुसमानों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर नमाज अदा की। यह सांकेतिक विरोध वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ है।
हैदराबाद में AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी, जो वक्फ बिल पर जेपीसी का भी हिस्सा हैं, उन्होंने भी शुक्रवार को नमाज अदा करते समय काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध में शामिल हुए। हैदराबाद से आई तस्वीरों में ओवैसी के साथ सैकड़ों लोगों को नमाज अदा करते हुए काली पट्टी बांधे हुए देखा जा सकता है।
‘AIMPLB के सदस्य वक्फ संशोधन विधेयक पर असहमत’
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
Explainer: यूपी में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई AIMIM, फिर किसके दम पर गेम चेंज करने के दावे कर रहे ओवैसी?
संभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
नमाज से पहले क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शहर के कई हिस्सों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। इस बीच लखनऊ में विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए AIMPLB के सदस्य खालिद रशीद फरंगी महली ने अन्य मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ काली पट्टी बांधी। एआईएमपीएलबी के सदस्य खालिद रशीद फरंगी महली ने लखनऊ में एएनआई को बताया प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक पर एआईएमपीएलबी और अन्य मुस्लिम संगठनों ने (संयुक्त संसदीय) समिति के समक्ष अपनी राय रखी थी कि संशोधन पर हम सहमत नहीं हैं।
JPC में हमारी असहमतियों पर विचार नहीं हुआः फरंगी
फरंगी ने कहा वक्फ मुस्लिमों का मामला है और इसमें कोई बदलाव नहीं होना चाहिए, ताकि वक्फ संपत्तियां खतरे में न पड़ें। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष वक्फ बोर्ड में प्रस्तावित बदलाव पर आपत्ति जताई थी, लेकिन उनकी आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया। खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा हमने बताया था कि वक्फ के अंतर्गत 90 प्रतिशत संपत्तियां मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान की हैं, लेकिन हमारी बातों पर विचार नहीं किया गया। इस मुद्दे पर एआईएमपीएलबी ने देशव्यापी विरोध शुरू किया है, जिसमें सभी से जमात-उल-विदा के दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताने और नमाज पढ़ने की अपील की गई है।
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शांतिपूर्ण विरोध के बाद घर जाने का आह्वान
देश भर में हो रहे अन्य विरोध प्रदर्शनों पर प्रकाश डालते हुए, विधि बोर्ड के सदस्य ने दोहराया कि सड़क पर विरोध प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं है, बल्कि केवल व्यक्तिगत रूप से काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने और उसके बाद शांतिपूर्वक अपने घर जाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, पटना में पहले से ही बड़े विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और इस दिन सड़क पर विरोध प्रदर्शन की कोई अपील नहीं है, केवल बैंड पहनकर और नमाज पढ़कर शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर वापस जाने का शांतिपूर्ण विरोध है।
Muslims across country including owaisi offer namaz wearing black bands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














