रमजान में अतिक्रमण हटाओ अभियान से छोटे व्यापारियों में नाराज़गी, एआईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन; मनपा पर बढ़ा दबाव

Sambhajinagar AIMIM Delegation: रमजान के दौरान मनपा के अतिक्रमण हटाओ अभियान से छोटे व्यापारी नाराज हैं। एआईएमआईएम ने महापौर व आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की।
Small traders are upset with the anti-encroachment drive during Ramzan, AIMIM submits memorandum; pressure on Municipal Corporation increases
AIMIM Delegation ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Encroachment Drive: छत्रपति संभाजीनगर रमजान माह के दौरान मनपा के अतिक्रमण हटाओ अभियान से छोटे व्यापारियों में असंतोष बढ़ गया है। एआईएमआईएम के शिष्टमंडल ने महापौर समीर राजूरकर और मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि रमजान समाप्ति तक ठेला संचालकों और रास्ते किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई स्थगित की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में यातायात समस्या पुरानी है और नागरिकों को इससे नियमित रूप से जूझना पड़ता है। हालांकि रमजान ऐसा पवित्र महीना है जब छोटे व्यापारी साल भर की आर्थिक कमी पूरी करने की उम्मीद से कारोबार करते हैं। इसके बावजूद मनपा का अतिक्रमण हटाव विभाग विशेष रूप से शाहगंज, सिटी चौक और पुराने शहर क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर रहा है।

पुराने शहर को ही निशाना बनाने का आरोप

एमआईएम प्रतिनिधियों का आरोप है कि शहर के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पुराने शहर को ही निशाना बनाया जा रहा है, जिससे ठेला चलाने वाले और छोटे दुकानदारों में दहशत का माहौल है, रमजान शुरू होने से पहले ही कई लोगों ने कर्ज लेकर अस्थायी व्यवसाय शुरू किया है।

ऐसे में लगातार कार्रवाई से उनके सामने आर्थिक संकट गहराने और भूखे रहने की नौबत आने का खतरा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस विषय पर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद कार्रवाई नहीं रुकी है। इसलिए महापौर और आयुक्त से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रमजान माह तक रहत देने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपते समय एमआईएम की ओर से गुट नेता हाजी शेर खान, नगरसेवक अजहर खान, मौर वाजेद अली, फेरोज खान, वसीम अहमद, मतीन पटेल, फिरोज खान और सिद्दीकी मोहम्मद फसीहुद्दीन सहित अन्य पद‌ाधिकारी उपस्थित थे इसी प्रकार इस्लाम पार्टी की ओर से रफत यार खान और कलीम कुरैशी ने भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रमजान माह में छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई रोकने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com