'सावन में जैसे मीट शॉप बंद तो रमजान में शराब की दुकान भी बंद होनी चाहिए', ओवैसी की पार्टी ने सरकार से की मांग

Shoaib Jamai News: शोएब जमई ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, "जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको सम्मान करना चाहिए।"
AIMIM Delhi Chief Shoaib Jamai demand wine shop to shut
शोएब जमई (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Shoaib Jamai Demand Wine Shop to Shut: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे।

इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने सरकार से मांग की है कि रमजान के दौरान राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से अपील है कि पवित्र महीने में सभी शराब के ठेके बंद किए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री व सेवन पर रोक लगाई जाए।

रमजान जैसे पवित्र महीने में सावन की तरह सम्मान

डॉ. जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब सावन के महीने में नॉनवेज की दुकानें बंद कर सम्मान की बात की जाती है, तो रमजान जैसे पवित्र महीने में भी उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए।

उधर, रमजान की शुरुआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “रमजान मुबारक! यह शुभ महीना हमारे समाज में एकता की भावना को और मजबूत करे। हर जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।”

रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है और इसकी शुरुआत चांद दिखाई देने से होती है। इस दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं और मस्जिदों में शाम को विशेष नमाज (तरावीह) अदा की जाती है, जिसमें कुरान का पाठ किया जाता है। यह सिलसिला ईद का चांद नजर आने तक जारी रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com