- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mother Of Three Children Fell In Love She Climbed On An Electric Pole In Gorakhpur Uttar Pradesh
तीन बच्चों की मां को पड़ोसी से हुआ प्यार, पति को चला पता तो बिजली के खंभे पर चढ़ी महिला
- Written By: साक्षी सिंह

घटना क्रम की तस्वीर
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पति-पत्नी और वो का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर तीन बच्चों की मां को पड़ोस के युवक से प्यार हो गया। जब पति ने इसका विरोध किया, तो महिला नाराज होकर बिजली के पोल पर चढ़ गई। इसके बाद उसने बिजली के 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार को कसकर पकड़ लिया।
गनीमत ये रही कि उस समय लाइन कटी हुई थी। ऐसा नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला को किसी तरह से समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस पति-पत्नी और प्रेमी के बीच सुलह कराने की कोशिश में जुटी गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल छत्रधारी की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला का पिछले सात सालों से पड़ोस के रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध रहा है।
महिला के तीन बच्चे भी हैं। इसकी जानकारी जब उसके पति को हुई, तो उसने इसका विरोध किया। पति के समझाने के बावजूद महिला नहीं मानी और आत्महत्या की धमकी देने लगी। पानी सिर से ऊपर होता देख पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाने आई और उसे समझाने का प्रयास करने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
इस बीच महिला अचानक बाहर आई और सड़क पर लगे बिजली के हाईटेंशन तार वाले पोल पर चढ़कर तार को पकड़कर खड़ी हो गई। महिला की इस हरकत को देखकर पुलिस और आसपास के लोगों के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत ये रही कि उस समय पावर कट रहा है।इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
गोरखपुर(UP): तीन बच्चो की माँ को हुआ संवैधानिक विवाहोत्तर संबंध,महिला ने अपने पति से अपने संवैधानिक प्रेमी को भी उसी घर में एक साथ रहने को कहा,
पति ने पत्नी के प्रेमी को घर में रखने से किया इंकार, नाराज होकर पत्नी बिजली के खंभे पर चढ़ गई!
कपड़ों से पहचान!pic.twitter.com/8b0hw2YBUO — Ali Sohrab (@007AliSohrab) April 3, 2024
इस बीच महिला मरने की धमकी देने लगी। इस बीच बिजलीकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को पोल से नीचे उतारा गया। महिला कांस्टेबल के साथ उसे और उसके पति को थाने पर भेज दिया गया। गुलरिहा पुलिस को महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध चल रहा है।दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना है।
प्रेमी भी महिला को अपने साथ रखना चाहता है, लेकिन बच्चों की वजह से पति महिला को छोड़ना नहीं चाहता है। थाने में महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। पति के नहीं मानने पर आत्महत्या की धमकी भी देने लगी। इसके बाद वो कबाड़ी रोड पर जिली आईटीआई कालेज के पास सड़क पर लगे बिजली के पोल पर चढ़ गई और एचटी लाइन को हाथ से पकड़ लिया। गनीमत ये रही कि उस समय तेज हवाओं की वजह से पावर कट रहा है।
बताया जा रहा है कि एक माह पहले भी महिला ने बीआरडी मेडिकल कालेज में पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन उसे बचा लिया गया। इससे पहले भी वो रेलवे ट्रैक पर लेटकर और जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुकी है। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में ये साफ लिखा है कि उसकी पत्नी आत्महत्या का प्रयास करती है, तो वो इसका जिम्मेदार नहीं होगा।
फिलहाल महिला की इस हरकत की पूरे शहर में चर्चा है। इस मामले में बिजली निगम के अवर अभियंता अमित कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर में बताया गया है कि इस तरह की भविष्य में घटना होती है, तो बिजली विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
Mother of three children fell in love she climbed on an electric pole in gorakhpur uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMCannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
May 23, 2026 | 12:52 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
May 23, 2026 | 12:45 PMGold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 23, 2026 | 12:42 PMनासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
May 23, 2026 | 12:39 PMमहंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
May 23, 2026 | 12:39 PMदिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
May 23, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













