

Indian Society of Nephrology Forum of Nashik Govind Nagar: सितंबर महीने में नासिक में आयोजित होने वाली 'इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी' की पश्चिम क्षेत्रीय परिषद के उपलक्ष्य में 'नेफ्रोलॉजी फोरम ऑफ नासिक' द्वारा एक अनोखा पर्यावरण अनुकूल उपक्रम चलाया गया। हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट के संकल्प के साथ नासिक के गोविंद नगर परिसर स्थित जॉगिंग ट्रैक पर नीम के पौधों का रोपण किया गया। आगामी सितंबर में होने वाली इस महत्वपूर्ण परिषद में महाराष्ट्र सहित गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 450 से अधिक मूत्र रोग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
चिकित्सा क्षेत्र में इस परिषद को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें किडनी रोगों के इलाज, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और किडनी स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों पर गहन मंथन होगा। डॉक्टरों ने इस उपक्रम के जरिए पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के अटूट रिश्ते को रेखांकित करते हुए संदेश दिया कि एक स्वस्थ जीवन तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ हो।
इस वृक्षारोपण अभियान में कार्यक्रम समिति के मार्गदर्शक व वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय घाटगे, अध्यक्ष डॉ. देवदत्त चाफेकर, सचिव डॉ. नागेश अघोर के साथ डॉ. मोहन पटेल, डॉ. कैलाश शेवाले, डॉ. देवीकुमार केलकर, डॉ. प्रकाश उगले, डॉ. अनिरुद्ध डोकरे, डॉ. विपुल गट्टानी ने मार्गदर्शन किया।
डॉ. अभिजीत मोरे, डॉ. नयनेश चव्हाण, डॉ. पवन देवरे, डॉ. पार्थ देवगांवकर, डॉ. जयेश वाघुलदे, डॉ. श्याम पगार, डॉ. स्वप्निल जाधव, डॉ. पल्लवी पाटिल, डॉ. रोहन रघुवंशी, डॉ. अजय नक्षाने, डॉ. प्रतीक शेटे और डॉ. इरावती वाघमारे सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे।