-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mosquito And Mafia City Is Becoming The Center Of Hospitality
मच्छर और माफिया वाला शहर बन रहा हॉस्पिटैलिटी का केंद्र
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : इसे कहते हैं कायाकल्प कुछ साल पहले जिस शहर (गोरखपुर) की पहचान मच्छर और माफिया की वजह से होती थी, आज वह हॉस्पिटैलिटी का हब बनने की ओर अग्रसर है। गोरखपुर जिस तरह उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। उससे आने वाले समय में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं। पिछले दिनों यहां लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सरमोनी-3 में 80024 करोड़ रुपए के जिस मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर दस्तखत हुए उसमें से करीब 12 फीसद 963 करोड़ रुपये पूर्वांचल के लिए थे। इसमें से भी करीब 1900 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सिर्फ गोरखपुर के गीडा के लिए हैं। स्वाभाविक है कि इसमें से कुछ निवेश हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए भी होंगे।
दरअसल अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण ये संभावनाएं शुरू से रही हैं, पर माहौल ऐसा नहीं था। यह माहौल मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बदला। नतीजा सबके सामने है। हाल के वर्षों में हाल के वर्षों में यहां रेडिशन जैसे ब्रांड आये हैं। मैरिएट, ताज, हॉलिडे इन, साकेत कुंज जैसे ग्रुप भी पाइप लाइन में हैं। उल्लेखनीय है कि भौगोलिक रूप से गोरखपुर बौद्ध सर्किट के केंद्र में स्थित है। बुद्ध से ज़ुड़े चार प्रमुख स्थानों सारनाथ, कुशीनगर, कपिलवस्तु और लुम्बिनी जाने वाले अधिकांश पर्यटक यहीं से होकर जाते हैं। वाराणसी के बाद गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है। इसी नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुरू से यह मंशा रही है कि गोरखपुर में कुछ ऐसा आकर्षण होना चाहिए जो इन पर्यटकों को गोरखपुर में रुकने को मजबूर करे।
ख़ूबसूरस रामगढ़ ताल, चिड़ियाघर से बढ़ा आकर्षण
गोरखनाथ मंदिर और न्यूनतम दाम पर धार्मिक किताबों के लिए विश्व प्रसिद्ध गीताप्रेस गोरखपुर में पहले से ही था। रामगढ़ ताल जो आज गोरखपुर के मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है, उसके लिए बतौर सांसद योगी ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया वह सबको पता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह उसे एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट में बदल दिया उसे रोज हजारों लोग देख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष पर CM योगी का जोरदार हमला, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते
लखनऊ: हरबिलास बाल चिकित्सालय का स्वर्ण जयंती समारोह, बच्चों के लिए लगा ‘ऑटिज्म और हियरिंग स्क्रीनिंग’ कैंप
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
एडवेंचर स्पोर्ट्स पार्क और महेसरा ताल के सुंदरीकरण से और बढ़ेगा आकर्षण
एडवेंचर वाटर स्पोर्टस पार्क बनने से इसका आकर्षण और बढ़ जाएगा। सटे हुए चिड़ियाघर और रामगढ़ ताल की ही तरह शहर के उत्तरी छोर पर महेसरा ताल का सुंदरीकरण पर्यटकों के लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा। इसके अलावा अन्य भी कई चीजें गोरखपुर में होस्पिटलटी की संभावनाओं को बढ़ाती हैं। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, खाद कारखाने की स्थापना भी हॉस्पिटलटी क्षेत्र की संभावनाओं को और बढ़ाती है। सरकार भी इन संभावनाओं
से वाकिफ है। इसीलिए वह गोरखपुर-लखनऊ और सौनोली-कुशीनगर मार्ग के जंक्शन जीरो प्वाइंट पर व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के लिए गीडा ने 240 एकड़ भूमि चिन्हित किया है। प्रथम चरण के विकास के लिए जो 70 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है उसके अधिकांश हिस्से के अधिग्रहण के साथ तलपट मानचित्र भी तैयार है। होटल, बड़े अस्पताल और कॉमर्शियल उपयोग के लिए यह लोकेशन आदर्श है। आने वाले समय में इन होटलों के लिए इस सेक्टर के दक्ष युवाओं एवं युवतियों की जरूरत होगी। सरकार इसके लिए गीडा में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का संस्थान भी खोल रही है।
Mosquito and mafia city is becoming the center of hospitality
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














