- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Minister Sanjay Nishad Surrounded By Controversies Over Insensitive Remarks
‘गंगा मां को इनको अपने साथ स्वर्ग ले जाना…’, असंवेदनशील टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे संजय निषाद
Cabinet Minister Sanjay Nishad : बाढ़ प्रभावित इलाके में दौरे पर गए मंत्री मंत्री संजय निषाद अपनी असंवेदनशील टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है।
- Written By: पूजा सिंह

मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद (सौजन्य सोशल मीडिया)
Cabinet Minister Sanjay Nishad Made Insensitive Remarks : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर गए राज्य के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ‘असंवेदनशील’ टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गये हैं। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में संजय निषाद सोमवार को अपने दौरे के दौरान बाढ़ के पानी में खड़ी एक महिला द्वारा गांगा नदी की बाढ़ से हो रही परेशानी के बारे में बताए जाने पर, उससे कहते देखे और सुने जा सकते हैं कि, ‘गंगा नदी आपके पांव धोने के लिए आपके दरवाजे तक पहुंचती है, और यह आपको सीधे स्वर्ग ले जाएगी।’ निषाद की इस टिप्पणी पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंत्री पर बाढ़ प्रभावित लोगों की दुर्दशा के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
मंत्री के बयान के बाद एक वायरल वीडियो में महिला को यह कहते सुना गया, ‘गंगा का आशीर्वाद खुद ही ग्रहण करें।’ हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि महिला मंत्री को जवाब दे रही थी या वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही थी। इस बीच, संजय निषाद ने वह टिप्पणी किये जाने की बात स्वीकार की और कहा कि यह टिप्पणी ‘हल्के-फुल्के’ अंदाज में की गई थी। मंत्री का कहना है कि, ‘मैं निषादों के बाढ़ प्रभावित इलाके में गया था जहां उनसे बातचीत करते हुए मैंने कहा कि मोक्ष की तलाश में दूर-दूर से लोग गंगा में पवित्र स्नान करने आते हैं और यहां गंगा मैया आपके दरवाजे पर ही हैं।’
‘हम निषाद नदियों की पूजा करते हैं’
संजय निषाद ने कहा कि, ‘हम निषाद नदियों की पूजा करते हैं, जो हमारे जीवन और आजीविका का स्रोत हैं, इसलिए इस टिप्पणी का अपना अलग संदर्भ है।’ अपने दौरे के दौरान मंत्री ने कथित तौर पर प्रयागराज में निषाद समुदाय के एक पुलिसकर्मी का भी ज़िक्र किया जिसके घर के दरवाजे पर गंगा की पूजा करने और बाढ़ के पानी में तैरने के वीडियो वायरल हुए हैं। बाढ़ प्रभावित निवासियों के साथ इस विवादास्पद बातचीत से वाकिफ मंत्री के एक सहयोगी ने कहा, ‘हां, मंत्री ने प्रयागराज के पुलिसकर्मी का जिक्र जरूर किया क्योंकि वह भी निषाद हैं और यह जिक्र सिर्फ इस बात पर ज़ोर देने के लिए था कि निषाद समुदाय गंगा मैया और अन्य सभी नदियों का कितना सम्मान करता है।
यह भी पढ़ें : स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर बड़ा हमला, ‘एक तरफ देश को बेचा जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश…’
सपा के प्रवक्ता ने की कड़ी निंदा
मंत्री संजय निषाद के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता सर्वेंद्र बिक्रम सिंह ने कहा कि यह मंत्री की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘मंत्री संजय निषाद को जमीनी हकीकत और बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। राज्य सरकार लोगों को राहत पहुँचाने में विफल रही है और उसके मंत्री तस्वीरें खिंचवाने के मौके ढूँढ़ रहे हैं। ऐसे समय में जब लोग बाढ़ के कारण अपने घर और रोजगार खो रहे हैं, इस तरह के बयान दिखाते हैं कि उत्तर प्रदेश के मंत्री वास्तविकता से कितने कटे हुए हैं।’ साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, ‘ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान आस्था का अपमान करने जैसे हैं।’
Minister sanjay nishad surrounded by controversies over insensitive remarks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












