-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Meerut University Result Mistake Home Science Marksheet Controversy
मेरठ यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में बड़ा गड़बड़झाला: 70 में 78 और 100 में 102 नंबर! छात्रों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज
- Written By: सौरभ शर्मा
मेरठ के सीसीएस यूनिवर्सिटी में रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी की सूचना है, 100 में से 102 नंबर तक दे दिए गए है। कई छात्रों को गलत अंक मिलने से हड़कंप मच गया, सभी जवाब के लिए विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।

मेरठ यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में लेकर बड़ा घोटाला (फोटो- सोशल मीडिया)
मेरठ: उत्तरप्रदेश के मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला परीक्षा परिणाम से जुड़ा है, जिसने छात्रों को हैरानी में डाल दिया है। यूनिवर्सिटी ने होम साइंस की परीक्षा में कुछ छात्रों को 100 अंकों की परीक्षा में 102 और 70 में से 78 नंबर दे दिए हैं। यह तकनीकी चूक या लापरवाही का मामला अब बड़ा विवाद बन चुका है। सोशल मीडिया से लेकर यूनिवर्सिटी परिसर तक इस पर चर्चा हो रही है और छात्र संगठनों ने तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस गड़बड़ी का शिकार बनीं एमए होम साइंस की कई छात्राएं खुद यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रही हैं। किसी को 70 में से 78 तो किसी को 100 में से 103 नंबर दे दिए गए। छात्राओं ने जब परिणाम देखा तो वह खुद भी हैरान रह गईं। जब यह मामला उठाया गया तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे नंबर फॉर्मेट की गलती बताया और कहा कि संशोधित मार्कशीट जारी कर दी गई है।
होम साइंस के रिजल्ट में बड़ी चूक
एमए होम साइंस की छात्राओं के रिजल्ट में सामने आई ये गड़बड़ी यूनिवर्सिटी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। एक छात्रा को 70 में से 78 और 30 में से 24 अंक दिए गए, जिससे उसका कुल स्कोर 102 पहुंच गया। एक अन्य छात्रा को 103 नंबर मिले जबकि परीक्षा सिर्फ 100 अंकों की थी। ये मामला सामने आते ही छात्रों में गुस्सा फैल गया और कई छात्र यूनिवर्सिटी में शिकायत लेकर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
छात्र संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
रिजल्ट की इस अनोखी गलती पर छात्रों ने सख्त नाराजगी जताई है। छात्र संगठनों ने कुलपति से जांच की मांग करते हुए कहा है कि इस लापरवाही ने यूनिवर्सिटी की साख को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि इसमें शामिल जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि मेरठ के सीसीएस यूनिवर्सिटी में रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी की सूचना है, जिसको लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया है।
Meerut university result mistake home science marksheet controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM












