- Hindi News »
- India »
- Pm Modi To Face Opposition On Operation Sindoor In Parliament From July 21
21 जुलाई से ऑपरेशन सिंदूर पर होगा सियासी संग्राम! विपक्ष के चक्रव्यूह में घिरेंगे पीएम मोदी, संसद में होगा घमासान
संसद के मानसून सत्र का 21 जुलाई से आगाज होगा। रिजिजू ने मानसून सत्र की घोषणा ऐसे समय की है, जब विपक्षी दलों के नेता सरकार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 12 अगस्त तक चलने वाला है। केन्द्र की मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी साझा की है। संसद के इस सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर घमासान के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि विपक्ष अभी ही संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है।
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इन तारीखों की सिफारिश की है।
सत्र में होगी सभी मुद्दों पर चर्चा: रिजिजू
रिजिजू ने मानसून सत्र की घोषणा ऐसे समय की है, जब विपक्षी दलों के नेता सरकार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष की इस मांग को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि नियमों के मुताबिक मानसून सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संसद सत्र
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला संसद सत्र होगा। माना जा रहा है कि यह सत्र भी हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि विपक्षी दल पहले से ही पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले ही इंडिया अलायंस के 16 दलों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सवाल
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, “हम, इंडिया अलायंस के नेता, 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के अपने सामूहिक और तत्काल अनुरोध को दोहराते हैं।” उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित पत्र का भी हवाला दिया है।
Pm modi to face opposition on operation sindoor in parliament from july 21
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMYavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
May 25, 2026 | 08:12 AMनागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
May 25, 2026 | 08:04 AMGanga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














