- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mayawati Hits A Political Stroke On The Clean Chit To Bhole Baba In Hathras Stampede Case
भोले बाबा की क्लीन चिट पर मायावती का सियासी ‘हिट’, जानिए उत्तर प्रदेश में हाथी ने क्यों चली उल्टी चाल?
हाथरस भगदड़ कांड को लेकर सभी सियासी दल अपने अपने फायदे नुकसान के हिसाब से भगदड़ को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। यूपी पुलिस ने बाबा को क्लीन चिट दे दी तो विपक्ष भी उंगली उठाने से परहेज कर रहा है। लेकिन ऐसा क्या है कि मायावती बिल्कुल इसके उलट दांव खेल रही हैं?
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो
लखनऊ: हाथरस भगदड़ कांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत एक अलग ही रुख अख्तियार करती जा रही है। सभी सियासी दल अपने अपने फायदे नुकसान के हिसाब से भगदड़ को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। कोई मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहा है तो कोई घटना को साधारण बता रहा है। बाबा की तरफ उंगली उठाने से सब परहेज कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निजाम वाले सूबे की पुलिस ने भी बाबा को क्लीन चिट दे दी है। लेकिन इन सब के बीच मायावती सबसे अलग चलती दिखाई दे रही हैं, और उन्होंने बाबा के ख़िलाफ मोर्चा खोल दिया है।
हाथरस के फुलरई में 2 जून को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि ‘भोले बाबा’ के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में 123 लोग मारे गए, जबकि 31 लोग घायल हुए। घटना के बाद प्रदेश सरकार एक्शन में आई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना के न्यायिक जांच के आदेश दे दिए और तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया गया। पुलिस की तरफ से भी दो सदस्यीय एसआईटी को घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई जिसने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है।
एसआईटी ने दी क्लीन चिट
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ, समेत 6 लोगों को निलंबित कर दिया गया। एसआईटी ने आयोजकों को घटना का जिम्मेदार ठहराया। लेकिन ‘भोले बाबा’ को भोला बताते हुए क्लीन चिट थमा दी। घटना के बाद आयोजकों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन भोले बाबा पर न तो एफआईआर हुई न ही उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वैसे तो बाबा फरार हैं लेकिन ख़बर ये है कि वह यूपी में ही छिपा हुआ है। और यूपी पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है। जो कि असंभव सा लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत यह बड़े नाम शामिल
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
बाबा पर क्यों होनी चाहिए एफआईआर
दिल्ली का उपहार सिनेमा कांड आपने सुना होगा। 1997 में जहां आग लगने की वजह से आधिकारिक तौर पर 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के लिए सिनेमा के मालिक गोपाल अंशल और सुशील अंशल को जिम्मेदार मानते हुए आरोपी बनाया गया था। अदालत से उन्हें सजा भी मिली। ऐसे में हाथरस भगदड़ कांड में बाबा को भी जिम्मेदार माना जाना चाहिए। यही वजह है कि बाबा को मिली क्लीन चिट इसे बीजेपी के सियासी नफा नुकसान से जोड़ रही है। वहीं बाबा को क्लीन चिट मिलने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सवाल उठाए हैं।
बाबा को क्यों मिली क्लीन चिट
इस सवाल के जवाब में सूबे की सियासत पर पैनी नज़र रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा बताते हैं कि “इसके पीछे दलित वोटों की राजनीति है। भोले बाबा के समर्थकों में दलित भारी संख्या में हैं। दलितों में भी जाटवों में बाबा की अच्छी पहुंच है। इस चुनाव से पहले जाटव वोट बीजेपी के पाले में हुआ करता था। इसीलिए बीजेपी राज में अगर बाबा पर एफआईआर होती है तो इस चुनाव में छिटकने वाला जाटव वोट हमेशा के लिए हाथ से निकल सकता है।”
सपा-कांग्रेस ने क्यों किया किनारा
हाथरस कांड को लेकर सपा ने मुआवजा बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने पहुंचे और मदद का आश्वासन दिया। लेकिन इन दोनों दलों के किसी नेता ने भी भोले बाबा के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा। इसके पीछे का कारण बताते हुए नवलकांत सिन्हा कहते हैं कि “अखिलेश यादव ने बीता लोकसभा चुनाव ‘पीडीएम’ यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक का नारा देकर लड़ा। अब अगर वह बाबा के खिलाफ बोलते हैं तो पीडीएम से ‘डी’ गायब होने का डर है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो जाटव एक जमाने में उसका कोर वोटर हुआ करता था। जो कि बसपा और बीजेपी की तरफ मुड़ गया था। लेकिन इस बार उसने गठबंधन की तरफ वापसी की है। जिसे वह बरकरार रखना चाहती है।”
मायावती ने क्यों खोला मोर्चा
इन सबके बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिल्कुल उल्टी चाल चल दी है। इस उल्टी चाल के नेपथ्य की वजह बताते हुए नवलकांत सिन्हा कहते हैं कि “मायावती अपने आपको दलितों का सबसे बड़ा लीडर मानती हैं। इसलिए वह नहीं चाहती कि ऐसा कोई मैदान में आए या रह जाए जिसके पास उनसे ज्यादा दलित फॉलोवर्स हों। क्योंकि उनसे ज्यादा दलित फॉलोवर्स का किसी और के पास होना उनकी छवि के लिए नुकसानदायक होगा।”
Mayawati hits a political stroke on the clean chit to bhole baba in hathras stampede case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
Apr 08, 2026 | 04:47 PM50 रुपये में बिक रही Dhurandhar 2, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
Apr 08, 2026 | 04:45 PMBuldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
Apr 08, 2026 | 04:41 PMसुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
Apr 08, 2026 | 04:40 PMविश्वास करो, सारे गलत काम छूट जाएंगे, आसान तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी
Apr 08, 2026 | 04:37 PMशिवसेना में बड़े बदलाव की तैयारी! एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- काम करो या पद छोड़ो
Apr 08, 2026 | 04:32 PMDavid Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई
Apr 08, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













