Watch: नई सरकार बनते ही फिर जल उठा मणिपुर, सड़कों पर आगजनी-पथराव और बवाल, सामने आए खौफनाक VIDEO

Manipur News: मणिपुर में नई सरकार के साथ नई हिंसा शुरू हो गई है। चुराचांदपुर जिले में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब सरकार गठन के विरोध में तुइबोंग इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गया।
violence returns to manipur streets burn as demonstrations turn violent watch video
पथराव करते हुए लोग (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

Manipur Violence: मणिपुर में नई सरकार का गठन होते ही हिंसा बढ़ गई है। गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब सरकार गठन के विरोध में तुइबोंग इलाके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गया। पूरे दिन जिले में माहौल तनावग्रस्त बना रहा। लेकिन शाम होते-होते प्रदर्शन आगजनी हिंसा और झड़पों में तब्दील हो गया।

चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन सुबह से ही जारी थे, लेकिन शाम को हालात और ज्यादा बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायकों ने समुदाय की भावना की अनदेखी करते हुए यह कदम उठाया है, जबकि क्षेत्र में अलग प्रशासनिक व्यवस्था की मांग लंबे समय से उठती रही है।

सामने आए ताजा हिंसा के वीडियो

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश उस समय और भड़क उठा जब कुकी विधायकों की तरफ से नई सरकार को समर्थन दिए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद सड़कों पर आगजनी और हिंसा फैल गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। जिसके वीडियोज भी सामने आए हैं।

क्या कुछ है प्रदर्शनकारियों की मांग?

प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक अलग प्रशासन की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे इस सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब डिप्टी चीफ मिनिस्टर नेमचा किपगेन, विधायक एलएम खौटे और न्गुरसांगलुर सनाते समेत कुकी विधायकों की मौजूदगी में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस घटनाक्रम को समुदाय की उम्मीदों के साथ धोखा बताया।

झड़पों में कई प्रदर्शनकारी हुए घायल

आंदोलन ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब कथित तौर पर दो प्रदर्शनकारियों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समय रहते दखल दिया और स्थिति को काबू में कर लिया। शाम करीब 6 बजे स्थिति फिर से बिगड़ गई और रुक-रुक कर झड़पें हुईं। इन झड़पों में कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं।

इससे पहले कुछ कुकी समुदाय के संगठनों और समूहों ने कुकी विधायकों को मणिपुर में सरकार बनाने में समर्थन न देने की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com