Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मस्जिद में सपा की मीटिंग पर भड़के मौलाना रजवी, बोले- माफी मांगे डिंपल यादव

Dimple Yadav से मौलाना रजवी ने माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में राजनीतिक बैठक नहीं होनी चाहिए थी। साथ रजवी ने कहा कि मस्जिद में डिंपल के पहनावे से मुस्लिमों के दिल ठेस पहुंची है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 24, 2025 | 06:54 PM

डिंपल, अखिलेश और मौलाना रजवी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

SP Meeting in Mosque: दिल्ली में संसद भवन के पास स्थित मस्जिद में बैठक से न केवल सपा बल्कि डिंपल यादव भी विवादों में आ गई हैं। सपा सांसदों की मस्जिद में बैठक को भाजपा राजनीतिक बताकर हमले कर रही है। अब इस कड़ी में अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी भी जुड़ गए हैं। उन्होंने मैनपुरी सांसद व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से माफी की मांग की है।

मौलाना रजवी ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए कहा डिंपल यादव को अपने कपड़ों का और मस्जिद के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए था। बिना दुपट्टे के मस्जिद में उनका आना मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाता है। मस्जिद एक इबादतगाह है। ऐसी पवित्र जगहें राजनीति के लिए नहीं होती हैं। डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

सपा सांसद नदवी भी मांगे माफीः रजवी

इसके अलावा रजवी ने घटना को शर्मानाक बताते हुए मस्जिद में बैठक आयोजित करने वाले सपा सपा सांसद व इमाम मोहिबुल्लाह नदवी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मस्जिद को राजनीतिक जगह बनाने के लिए उन्हें पूरे समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

जमाल सिद्दीकी ने दी डिंपल को FIR की धमकी

बता दें कि इससे पहल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया था। इसके अलावा उन्होंने डिंपल यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था कि मस्जिद में उन्होंने सिर पर दुपट्टा भी नहीं रखा है। उपर से उनका पेट और पीठ दिखाई दे रहा था। वो ब्लाउज पहनकर मस्जिद में बैठी थीं। उनका यह पहनावा मस्जिद के नियमों के खिलाफ है। अगर समाजवादी पार्टी की तरफ से माफी नहीं मागी गई तो FIR कराएंगे।

ये भी पढ़ें-राहुल की वार्निंग पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा-निराधार आरोप न लगाएं; हाईकोर्ट…

सांसद बर्क बोले- डिपंल ने रखा था दुपट्टा

वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। डिंपल यादव ने मस्जिद की मर्यादा का पूरा ख्याल रखा था। उन्होंने सिर पर दुपट्टा भी रखा था। हो सकता है कि तस्वीर खींचते वक्त उनका दुपट्टा सिर से गिर गया हो। ये कोई बड़ा मामला नहीं है।

Maulana razvi demanded an apology from dimple in mosque meeting dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 06:54 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रयागराज में आज से शुरू हो रहा माघ मेला 2026, जानें अमृत स्नान की 6 प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त

2

कल जन्मदिन, आज मौत: मीटिंग में बैठे-बैठे भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक, मंत्री के सामने तोड़ा दम

3

पहले मारी टक्कर फिर ऑटो को 2 किमी तक घसीटता ले गया डंपर, गिरते दिखे यात्री, सामने आया खौफनाक VIDEO

4

यूपी पुलिस बनी सुपारी किलर…सिपाही ने 5 लाख लेकर पूर्व सैनिक को मार डाला, बेटों ने ही कराई हत्या

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.