हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी 21 फीसदी बढ़ाने का ऐलान
Noida Protest: योगी सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में 21% तक की बढ़ोतरी की है। 1 अप्रैल से लागू नई दरों के अनुसार कुशल श्रमिकों का वेतन ₹13,940 होगा। नोएडा-गाजियाबाद के लाखों मजदूरों को बड़ा फायदा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हिंसक प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश(Image- Social Media)
UP Minimum Wage Hike 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 अप्रैल से कुशल और अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में करीब 21% तक की अंतरिम बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। खासतौर पर नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
नई मजदूरी दरें
नई मजदूरी दरें
- अकुशल श्रमिक: मासिक वेतन ₹11,313.65 और दैनिक मजदूरी ₹435.14
- अर्धकुशल श्रमिक: मासिक वेतन ₹12,446 और दैनिक मजदूरी ₹478.69
- कुशल श्रमिक: मासिक वेतन ₹13,940.37 और दैनिक मजदूरी ₹536.16
इन दरों में मूल वेतन और महंगाई भत्ता दोनों शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन…मोदी कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
नोएडा के ममूरा गांव में पीजी में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, दो की मौत, देखें खौफनाक VIDEO
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
20,000 रुपये वेतन की खबरें भ्रामक
वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि 20,000 रुपये न्यूनतम वेतन की खबर पूरी तरह भ्रामक है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, नए श्रम संहिता (Labour Code) के तहत भारत में राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम वेतन तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सभी राज्यों में श्रमिकों के लिए समान और न्यायसंगत वेतन व्यवस्था लागू करना है।
इसी बीच नोएडा के फेज-2, सेक्टर 62 और अन्य इलाकों में कुछ मजदूरों द्वारा फैली आशंकाओं और अफवाहों के कारण गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कदम उठाए।
श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत शुरू
स्थिति को संभालने के लिए प्रधान सचिव (श्रम) को नोएडा भेजा गया, ताकि मजदूरी से जुड़े भ्रम को दूर किया जा सके। साथ ही मेधा रूपम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत शुरू की है, ताकि हालात सामान्य किए जा सकें और किसी भी तरह की गलतफहमी को खत्म किया जा सके।
यह भी पढ़ें- मैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की साजिश! गुरुग्राम में वॉट्सएप ग्रुप्स पर पेट्रोल बम बनाने का मैसेज, मचा हड़कंप
बता दें कि नोएडा में बीते सोमवार को सैलरी बढ़ाने और कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। कई दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए, जिससे सेक्टर-60 और सेक्टर-62 के आसपास सड़कों पर भारी जाम लग गया। इसके चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
