मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Ambedkar Statue Controversy: सपा नेता सम्राट मलिक अपने समर्थकों के साथ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करने पहुंचे। मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया।
- Written By: मनोज आर्या
Ambedkar Statue Controversy: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अंबेडकर जयंती 2026 की पूर्व संध्या पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट मलिक अपने समर्थकों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करने पहुंचे। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया, जिससे वहां जमकर हंगामा और बहस हुई। पुलिस का तर्क है कि वे किसी भी ‘नई परंपरा’ को जन्म नहीं लेने देंगे और उन्हें उच्च अधिकारियों से किसी भी नए कार्यक्रम को रोकने के सख्त आदेश मिले हैं। दूसरी ओर, सपा नेता सम्राट मलिक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे हर वर्ष बाबा साहेब और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दुग्धाभिषेक करते आए हैं, लेकिन इस बार पुलिस उन्हें जानबूझकर रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा की सफाई का बहाना बनाकर उन्हें लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है।