-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Bpt Student Murdered Mathura Body Recovered Hut Forest
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mathura Murder News: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में संस्कृति विश्वविद्यालय के बीपीटी अंतिम वर्ष के छात्र विपिन का शव जंगल की एक कोठरी से बरामद हुआ। पुलिस ने गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है।

छात्र की हत्या (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Murder Case Of BPT Student: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में बुधवार को एक कॉलेज छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। धोरेरा गांव के जंगल में स्थित एक कोठरी से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव का निवासी है मृतक
मृतक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव निवासी विपिन के रूप में हुई है। वह संस्कृति विश्वविद्यालय में बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, विपिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
ग्रामीणों ने जंगल की कोठरी में देखा युवक का शव
बुधवार सुबह ग्रामीण जब जंगल में जानवर चरा रहे थे, तभी उनकी नजर एक कोठरी में पड़े युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस, फील्ड यूनिट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील
‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
यह भी पढ़ें- आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील
मृतक के चाचा नेत्रपाल ने बताया कि परिवार को बुधवार को विपिन के शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सदर ने बताया कि युवक के गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bpt student murdered mathura body recovered hut forest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
Aug 06, 2026 | 12:23 PMImran Khan Release: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI ने दी इस्लामाबाद को घेरने की चेतावनी
Aug 06, 2026 | 12:22 PMअमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
Aug 06, 2026 | 12:20 PMजनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ा एक्शन, सागर में DEO ने दो शिक्षकों को स्कूल से हटाया
Aug 06, 2026 | 12:14 PMमुंबई: भाभा अस्पताल में आज ओपीडी बंद, BMC MARD के समर्थन में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर; जानें क्या है मामला
Aug 06, 2026 | 12:12 PMAnushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Aug 06, 2026 | 12:06 PMराजघाट के मानव अवशेष बताएंगे काशी का प्राचीन इतिहास, राखीगढ़ी से आनुवंशिक संबंधों का होगा डीएनए विश्लेषण
Aug 06, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














