मोहन श्याम शर्मा

मोहन श्याम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता, रक्तवीर एवं समाजसेवी हैं, जो लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 1996 से पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए उन्होंने जनसत्ता, अमर उजाला डिजिटल, इंडिया टीव्ही, पीटीआय(PTI) सहित अनेक प्रतिष्ठित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ब्रज संस्कृति, धार्मिक आयोजन, राजनीति, प्रशासन, अपराध एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों की निष्पक्ष और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए उनकी अलग पहचान है। वे मथुरा जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी सक्रिय हैं और विधि एवं न्याय के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर राधेश्याम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पत्रकारिता, न्याय, रक्तदान, समाजसेवा एवं ब्रज संस्कृति के प्रति उनका समर्पण उन्हें मथुरा-ब्रज क्षेत्र के एक विशिष्ट और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है।
Connect:
मोहन श्याम शर्मा
और पढ़ें
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com