-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Lucknow Sitapur Highway Car Fire Skeleton Found Almash Haq Investigation
सीतापुर हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, ड्राइविंग सीट पर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
- Written By: अनन्या तिवारी
Lucknow Car Fire News: लखनऊ के BKT में सीतापुर हाईवे किनारे खड़ी जेन कार में लगी भीषण आग, युवक जलकर हुआ कंकाल। अलमाश हक की कार मिलने से सनसनी, पुलिस हत्या और हादसे दोनों एंगल से कर रही तफ्तीश।

आग में झुलस्ती कार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Man Burnt Alive In Car On Lucknow Sitapur Highway: राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सीतापुर हाईवे पर एक खड़ी कार अचानक धू-धू कर जलने लगी और जब तक आग पर काबू पाया गया, अंदर मौजूद इंसान का शरीर जलकर सिर्फ हड्डियों का ढांचा बनकर रह गया था। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा है या सोची-समझी हत्या।
देर रात धमाकों से दहला हाईवे
लखनऊ के BKT (बख्शी का तालाब) इलाके में सरइयां गांव के पास गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक मारुति जेन कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि तेज धमाकों के साथ कार के शीशे फटने लगे, जिससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
ड्राइविंग सीट पर मिला सिर्फ कंकाल
जब आग बुझ गई और पुलिस ने कार का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। ड्राइविंग सीट पर एक शख्स का जला हुआ शव मिला, जिसकी हालत ऐसी थी कि शरीर का मांस पूरी तरह जल चुका था और सिर्फ हड्डियां नजर आ रही थीं। पुलिस के अनुसार, जब कार को खोला गया तो शव का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ लटका हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज के KP ग्राउंड में गूंजेगी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी
उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
चंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
भाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
खुर्रमनगर के अलमाश के नाम पर दर्ज है कार
पुलिस ने जब कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि यह गाड़ी खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश हक के नाम पर रजिस्टर्ड है। बख्शी का तालाब के SP विकास कुमार पांडेय ने बताया कि कार मालिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मरने वाला व्यक्ति अलमाश ही था या कोई और क्योंकि शव की पहचान करना अभी मुश्किल बना हुआ है।
सन्नाटे वाली जगह पर कार खड़ी होना उठा रहा कई सवाल
यह घटना किसी गहरी साजिश की ओर भी इशारा कर रही है। जिस जगह पर कार जली है वहां आसपास करीब 200 मीटर तक कोई दुकान, चौराहा या रिहाइशी इलाका नहीं है और वहां काफी सन्नाटा रहता है। कार हाईवे के किनारे सफेद पट्टी पर खड़ी थी। पुलिस को आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसे कार में डालकर आग लगा दी होगी। कार के सभी शीशे क्षतिग्रस्त मिलना भी इस शक को गहरा कर रहा है।
यह भी पढ़ें प्रयागराज के KP ग्राउंड में गूंजेगी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी
CCTV और धर्मकांटा कर्मचारियों से पूछताछ जारी
मामले की जांच के लिए लखनऊ पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पास ही स्थित एक धर्मकांटा के कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि कार वहां कब से खड़ी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार में ड्राइवर अकेला था या उसके साथ कोई और भी था। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसा, दोनों ही पहलुओं पर गहन तफ्तीश कर रही है।
Lucknow sitapur highway car fire skeleton found almash haq investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीतापुर हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, ड्राइविंग सीट पर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
Aug 07, 2026 | 08:40 AMSA-W vs IND-W: भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल
Aug 07, 2026 | 08:37 AMAbdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम
Aug 07, 2026 | 08:30 AMबच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश
Aug 07, 2026 | 08:17 AMNorth Korea के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने सहयोगियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
Aug 07, 2026 | 08:17 AMनागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद
Aug 07, 2026 | 08:08 AMप्रयागराज के KP ग्राउंड में गूंजेगी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी
Aug 07, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













