बलदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग से 7 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के चोरी के सामान बरामद
Mathura Police Arrest: थाना बलदेव पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्विफ्ट कार, तीन मोटरसाइकिलें, सोलर इनवर्टर, मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद किया।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
7 बदमाश गिरफ्तार (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Police Theft Gang Busted: मथुरा जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलदेव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर घेराबंदी कर चोरी की विभिन्न घटनाओं में शामिल सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्विफ्ट कार, तीन मोटरसाइकिलें, सोलर इनवर्टर, बैटरी, बिजली के केबल, मोबाइल फोन, नकदी तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
चोरो के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश माइलस्टोन-124 के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी चोरी के एक मुकदमे में वांछित थे और अधिकांश के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस तथा अन्य धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हमसफर एक्सप्रेस में सैनिक की पत्नी से अश्लील हरकत का आरोप; विरोध करने पर दी धमकी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
अमरावती में अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को ज्ञापन
Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद उठी जांच की मांग
चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या
315 बोर का एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में सज्जू उर्फ सरजू, दीपक, सोनू, दीपक उर्फ गूंगा उर्फ गुड्डू, नरेश, मौसिम और आशीष शामिल हैं। इनमें दीपक कचहरी परिसर के बाहर नींबू पानी बेचता है और खुद को कथित पत्रकार बताता था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरा स्कैन कराने बाहर गए और गायब हो गए रुपये! मोबाइल दुकानदार व चालक पर चोरी का संदेह, जानिए क्या है मामला
बरामद सामान में एक स्विफ्ट कार, तीन मोटरसाइकिलें, एक्साइड सोलर ट्यूबलर बैटरी, सोलर हाइब्रिड यूपीएस इनवर्टर, विद्युत मोटर, बड़ी मात्रा में बिजली के केबल, छह मोबाइल फोन तथा 3,240 रुपये नकद शामिल हैं।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव, आलोक कुमार मिश्रा और पुलिस टीम ने की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
