अमरावती में अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को ज्ञापन
Afaq Sheikh Murder Case: अमरावती में 24 वर्षीय अफाक शेख हत्याकांड को लेकर युनाईटेड फोरम ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई।
अफाक शेख हत्याकांड- फाइल फोटो (सोर्सः सोसल मीडिया)
Amravati Murder Case: 24 वर्षीय अफाक शेख की नृशंस हत्या के मामले में निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर युनाईटेड फोरम ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
मेजर डॉ. अलीम पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्या के पीछे किसी संगठित अपराध गिरोह या अन्य शहरों के अपराधियों की संलिप्तता की जांच की जाए। साथ ही, यदि इस मामले में नाबालिगों का इस्तेमाल किया गया है तो उसके पीछे के मुख्य साजिशकर्ताओं का भी पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवासोई की मांग
ज्ञापन में सभी आरोपियों एवं उनके सहयोगियों पर कठोर कार्रवाई, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने तथा शहर में संगठित अपराध, अवैध हथियार और मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार
महाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा: बीड-सोलापुर के फर्जी ट्रस्टों का पाकिस्तान कनेक्शन, 15 करोड़ का संदिग्ध फंड जमा
हज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई
संभाजीनगर की सफाई व्यवस्था पर आर्थिक संकट, कचरा संकलन एजेंसी पर बढ़ा करोड़ों का मासिक बोझ
ये भी पढ़े: किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
संगठित अपराध की जांच और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग
ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि अमरावती जैसे शैक्षणिक शहर में ऐसी घटनाएं नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं, इसलिए इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। इस समय डॉ.अलीम पटेल, हाफिज अहफाज,किरण गुडधे,राहुल चौहान,एड. शमाइल खान, एड. सुयोग माथुरकर,एड. आकिफ ऊर रेहमान,अन्सार बेग,मलंग भाई,जावेद अहमद,मोहम्मद तासव्वुर,अर्शद पठाण,सय्यद असिफ,मुहिब अली,जाहिद खान,कलीम सहित अन्य उपस्थित थे।
