Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या

Crime News:इंदौर के चंदननगर में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लोन चुकाने के लिए रुपये नहीं मिलने से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की थी।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:13 PM

पुलिस हिरासत में आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Murder Case: इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में जिस हत्या को रहस्यमयी माना जा रहा था, वह पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी से जुड़ी निकली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

लोन चुकाने के लिए मांगे थे रुपये, इनकार पर रची हत्या की साजिश

डीसीपी सुनील मेहता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चेतन कुमावत पर बजाज फाइनेंस का लोन बकाया था। वह कई दिनों से अपने बड़े पिता से लोन चुकाने के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन रुपये नहीं मिलने और लगातार डांट-फटकार से वह नाराज था। इसी नाराजगी में उसने अपने बड़े पिता की हत्या की योजना बनाई।

सोते समय चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस जांच के अनुसार रविवार तड़के करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच आरोपी घर में घुसा। उस समय उसके बड़े पिता सो रहे थे। आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अलमारी से करीब 1,500 रुपये निकाले और मौके से फरार हो गया, ताकि घटना को लूटपाट का रूप दिया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में सूखे जैसे हालात: मानसून 17% कमजोर, 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर-नरसिंहपुर हाईवे हादसे पर बवाल: सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, परिजनों ने लगाया ‘प्री-प्लांड मर्डर’ का आरोप

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

इंदौर पुलिस को हत्या की सूचना मिलते ही चंदननगर थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्य, संदिग्ध गतिविधियों और पारिवारिक संबंधों की गहन जांच शुरू की। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चेतन कुमावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

यह भी पढें: इंदौर पश्चिम रिंग रोड परियोजना: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का भोपाल कूच, पुलिस ने रोका, आंसू गैस छोड़ी

आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या घटना अचानक हुई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Indore chandan nagar nephew kills uncle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 03:13 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.