चेहरा स्कैन कराने बाहर गए और गायब हो गए रुपये! मोबाइल दुकानदार व चालक पर चोरी का संदेह, जानिए क्या है मामला

Sambhajinagar Cash Missing: संभाजीनगर में सिम कार्ड खरीदने पहुंचे एक पिच क्यूरेटर के बैग से 1 लाख रुपये रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मोबाइल दुकान व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Went out to get a face scan and money vanished! Mobile shopkeeper and driver suspected of theft; find out the details of the case.
सिम कार्ड, नकदी चोरी, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Pitch Curator Cash Theft: छत्रपति संभाजीनगर ग्राउंड के काम का भुगतान लेकर घर लौट रहे एक पिच क्यूरेटर की एक लाख रुपए की नकदी सिम कार्ड खरीदने के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। मोबाइल दुकान संचालक व उसके चालक पर संदेह जताते हुए एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। संजय ठोंबरे ने समीर वानखेडे से एक लाख का भुगतान प्राप्त किया।

सिम खरीदते वक्त बैग से उड़ गए 1 लाख रुपये

लौटते समय वे चिकलथाना पुलिस थाने के पास स्थित मोबाइल दुकान पर नया सिम कार्ड लेने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। दुकान संचालक फैजान मोमीन ने आधार कार्ड मांगा, जिस पर ठोंबरे ने बैग से अपना बटुआ निकालकर आधार कार्ड दे दिया।

इसके बाद दुकानदार ने बाहर ले जाकर मोबाइल से फेस स्कैन कराया। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैग की जांच की तो उसमें रखे रुपये गायब थे। वे तत्काल दुकान पर पहुंचे, लेकिन वह बंद थी। मोबाइल पर दुकानदार ने बताया कि वह घर गया है व दुकान पर मौजूद व्यक्ति उसका चालक था।

सीसीटीवी कैमरों की पुलिस कर रही जांच

दुकानदार ने पुलिस में शिकायत न करने की सलाह देते हुए कहा कि वह संबंधित व्यक्ति से बात करता है, जिसके बाद उसने फोन काट दिया, हवलदार उसारे मामले की जांच कर रहे हैं, फिलहाल पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। बता दें कि तकनीक के इस दौर में ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

ताजा मामला सिम कार्ड खरीदने के दौरान हुई एक बड़ी धोखाधड़ी का है, जहां एक पीड़ित को नया सिम कार्ड लेना बेहद भारी पड़ गया और 1 लाख रुपए गायब हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने एक स्थानीय दुकान से नया सिम कार्ड खरीदने गया था।

प्रक्रिया के दौरान पीड़ित को वेरिफिकेशन के बहाने दुकान से बाहर आने को कहा। पीड़ित ने बैग को वहीं काउंटर पर रखकर बाहर आ गया। कुछ ही मिनटों में फिर दुकान के अंदर जाकर अपना बैग लेकर घर चला गया। घर जाने के बाद उसने बैग खोलकर देखा तो बैग से रुपए गायब थे। इस घटना पर चिंता जताते हुए उसने पुलिस थाने में शिकायत की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com