Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद उठी जांच की मांग
Vrindavan Banke Bihari Temple: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर-4 पर एक श्रद्धालु के साथ महिला पुलिसकर्मी द्वारा कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मारपीट का मामला (सोर्स- फोटो नवभारत)
Vrindavan Banke Bihari Temple Viral Video: विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर विवादों में आ गया है। मंदिर परिसर के गेट नंबर-4 पर दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु के साथ महिला पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।
महिला पुलिसकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़
वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी गेट नंबर-4 स्थित वीआईपी वेटिंग कटघरे के पास एक युवक को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान युवक की मां और वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु महिला पुलिसकर्मी को रोकने का प्रयास करते नजर आते हैं,पुलिस पर आरोप है की युवक के साथ आये उसके परिजनों को पुलिस ने कटघरे में बन्द कर लिया है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद मारपीट जारी रही।
व्यवस्था बनाने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वीआईपी वेटिंग के लिए बनाए गए कटघरे का उपयोग श्रद्धालु को रोककर उसके साथ मारपीट करने के लिए किया गया, जिससे मंदिर की व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल
मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक कुंडों का होगा जीर्णोद्धार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने साईन किया एमओयू
नई हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव का सच आया सामने, वायरल Video पर रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
दतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग
यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार, सुरक्षा टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, घटना को लेकर अभी तक मथुरा पुलिस अथवा मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारपीट से पहले ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते विवाद हुआ।
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की आधिकारिक जांच और बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले ने एक बार फिर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
