Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक कुंडों का होगा जीर्णोद्धार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने साईन किया एमओयू

Mathura-Vrindavan News:ब्रज तीर्थ विकास परिषद और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए MOU के तहत मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक कुंडों और पवित्र वनों का जीर्णोद्धार कर यात्रियों की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा

  • Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 21, 2026 | 02:31 PM

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की CEO लक्ष्मी नागप्पन व रामचंद्र मिशन के दाजी एमओयू के साथ (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura-Vrindavan Historic Kunds: ब्रज क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के तालाबों व कुंडों का जीर्णोद्धार कर उनके पुराने वैभव को बहाल किया जाएगा। गोवर्धन परिक्रमा पथ के साथ ही वृंदावन में भगवान कृष्ण से जुड़े पुराने जंगलों को भी फिर से जीवित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में पौराणिक स्थलों के कायकल्प व जैव विविधता के संवर्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन  पर CEO ने हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य मथुरा और वृंदावन में पर्यावरण-कायाकल्प, विरासत संरक्षण, जैव विविधता संवर्द्धन, योग, ध्यान और सामुदायिक विकास पहलों पर मिलकर काम करना है।

कम से कम दस ऐतिहासिक कुंडों के पानी की होगी सफाई

इसके तहत कम से कम दस ऐतिहासिक कुंडों जैसे गोविंद कुंड, गंधर्व कुंड और सुरभि कुंड के पानी को साफ़ और बहाल किया जाएगा। इस्कॉन और टाटा ग्रुप की मदद से, बायोरेमेडिएशन, सीवेज ट्रीटमेंट और आस-पास के घाटों की मरम्मत के ज़रिए राधा कुंड, मिलन कुंड और अन्य कुंडों का कायाकल्प किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद उठी जांच की मांग

यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा आंदोलन, बिहार घाट पर हनुमान स्वरूप धारण कर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी दीपक शर्मा

9 अगस्त की प्रस्तावित कार सेवा से पहले हिंदू महासभा की आमंत्रण यात्रा, मीरा राठौर के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

बलदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग से 7 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के चोरी के सामान बरामद

स्थानीय पौधों को उगाने के लिए 8 एकड़ में तैयार होगी आधुनिक नर्सरी

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 7 किलोमीटर लंबा इको-फ्रेंडली ‘इनर परिक्रमा पथ’ बनाया जा रहा है, जिसमें पैदल चलने वालों और दंडवत परिक्रमा करने वालों के लिए अलग-अलग लेन होंगी। इसके अलावा, गोवर्धन पहाड़ी पर 60 हेक्टेयर इलाके में एक बड़ा सिंचाई सिस्टम और रेन-गन स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया जाएगा ताकि स्थानीय प्रजाति के पेड़-पौधे लगाए जा सकें।ट

इस पहल के ज़रिए कामाईल करहाला जैसे पवित्र प्राचीन जंगलों को फिर से जीवित किया जा रहा है। सुनरख में वृंदावन के स्थानीय पौधों को उगाने के लिए 8 एकड़ में फैली एक आधुनिक नर्सरी तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें- AI बताएगा बाबा विश्वनाथ और गंगा घाट का रास्ता, भीड़ से बचाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाएगी स्मार्ट तकनीक

एक ऐसा पवित्र स्थान रहा है जहां प्रकृति और चेतना एक साथ सामंजस्य में रहते है

हार्टफुलनेस मार्गदर्शक और राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष दाजी ने कहा, “ब्रज हमेशा से एक ऐसा पवित्र स्थान रहा है जहां प्रकृति और चेतना एक साथ सामंजस्य में रहते हैं। यह सहयोग बाहरी पर्यावरण और मानवता की आंतरिक स्थिति दोनों की सेवा करने का एक अवसर है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को न केवल एक संरक्षित विरासत मिले, बल्कि जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति सम्मान पर टिकी एक जीवंत विरासत भी मिले।

यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि ब्रज ने सदियों से साधकों और समुदायों का मार्गदर्शन किया है, और हार्टफुलनेस के साथ यह जुड़ाव ब्रज को पवित्र विरासत, आंतरिक कल्याण और पर्यावरण की देखभाल के केंद्र के रूप में पोषित करने के हमारे साझा प्रयास में एक मूल्यवान आयाम जोड़ता है।

Mou signed to restore historic kunds and sacred forests in mathura vrindavan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:44 PM

Topics:  

  • Mathura
  • MoU Signed
  • Vrindavan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.