राजेश कुमार मिश्र

राजनीतिशास्त्र से परास्नातक राजेश कुमार मिश्र वर्ष 2001 के बाद से ही लेखन और पठन-पाठन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं. और विगत 14 वर्षों से उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं. उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली मासिक पत्रिका "मीडिया मंच" में वर्षों तक लेखों के प्रकाशन के बाद समाचार संकलन कि जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर से प्रकाशित हिंदी दैनिक "रायल बुलेटिन" से शुरू हुई. फिर वर्ष 2012 से लगातार प्रतिष्ठित अखबार हिंदी दैनिक "नवभारत" के राज्य संवाददाता की जिम्मेदारी निभाते हुए फ़िलहाल "नवभारत हिंदी व नवराष्ट्र मराठी" के ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश के पद पर लखनऊ मैं कार्यरत हैं. प्रिंट मीडिया से शुरू होकर डिजिटल व सोशल मीडिया के इस दौर तक देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में फ़िलहाल महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. अपने दो दशक से ज्यादा के कैरियर में समाचार संकलन, विश्लेषण, संपादन और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन समझ रखने के साथ ही राजनीति सदैव प्रमुख विषय रहा है. पत्रकारिता के प्रति समर्पण, निष्पक्ष दृष्टिकोण और सतत सीखने की भावना ने उन्हें मीडिया जगत में एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम के रूप में स्थापित किया है.
Connect:
राजेश कुमार मिश्र
और पढ़ें
Navbharat Live
navbharatlive.com