वृंदावन में चला विशेष सफाई अभियान; डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने नागरिकों संग लगाया झाड़ू
Vrindavan Cleanliness Campaign: मथुरा के वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है। अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने लगाया झाड़ू (सोर्स- फोटो नवभारत )
Braj-Vrindavan Cleanliness Campaign: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को वृंदावन में “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चले इस अभियान में प्रशासन, पुलिस, संत समाज, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित कर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
हम सबने यह ठाना है, वृंदावन स्वच्छ बनाना है
अभियान का नेतृत्व करते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह स्वयं स्वच्छता रैली में शामिल हुए और नागरिकों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ “हम सबने यह ठाना है, वृंदावन स्वच्छ बनाना है” का नारा लगाया, जिसे उपस्थित लोगों ने भी पूरे जोश के साथ दोहराया। जिलाधिकारी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृंदावन की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का आह्वान
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा-वृंदावन के ऐतिहासिक कुंडों का होगा जीर्णोद्धार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने साईन किया एमओयू
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद उठी जांच की मांग
यह भी पढ़ें- लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग; रसद विभाग के कार्यालय में मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से उठे धुएं के गुबार
स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज के निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प
जिलाधिकारी ने कहा कि वृंदावन विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसकी स्वच्छता केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने और अपने घर, मोहल्ले, बाजार तथा धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज के निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
