Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ के चारबाग रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म पर गिरा भारी-भरकम टीन शेड, कई यात्री घायल

Charbagh Railway Station: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ। चारबाग रेलवे स्टेश पर एक प्लेटफॉर्म पर भारी-भरकम टीन शेड नीचे गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 29, 2026 | 11:38 AM

प्लेटफॉर्म पर गिरा टीन शेड (स्क्रीन ग्रैब सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Charbagh Railway Station Incident: उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन हादसों से भरा रहा। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक विशाल टीन का शेड धड़ाम से नीचे आ गिरा। इस हादसे में कई यात्री घायल गंभीर रूप से घायल हो गए है।

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान मजूदरों की लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म गिरने की असली वजह मजदूरों की लापरवाही बताई जा रही है। दरअसल, प्लेटफॉर्म नंबर 5 के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 4 के टीन के शेड से सपोर्ट जाता है।

इसी सपोर्ट में लापरवाही बरतने से टीन का भारी-भरकम शेड नीचे गिर गया। इस दौरान कुछ यात्री प्लेटफॉर्म के नीचे मौजूद थे। इस हादसे में लोको पायलट और बैटरी रिक्शा चालक और गंभीर चोट लगी है। लोकोपायलट के पैर में गंभीर चोटें आई है। इस हादसे में 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द, अब जेल से होंगे रिहा? 2 पासपोर्ट मामले में मिली राहत

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा

अब जेल नहीं जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! POCSO मामले में मिली राहत, SC से अग्रिम जमानत बरकरार

लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग; बैक टू बैक घटनाओं से मचा हड़कंप

चारबाग रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म पर गिरा टीन शेड

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर एक टिन शेड गिर गया, जिससे तीन यात्री घायल हो गए। RPF कर्मियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, ट्रेनों की आवाजाही रोक दी और बचाव तथा मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

Lucknow, Uttar Pradesh: A tin shed collapsed at Charbagh Railway Station in Lucknow on Platforms 4 and 5, leaving three passengers injured. RPF personnel rushed the injured to hospital, suspended train movement, and began rescue and clearance operations pic.twitter.com/Z52ALbBmZA — IANS (@ians_india) May 29, 2026

जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट और बैटरी रिक्शा चालक को चोट लगी है। लोको पायलट के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल 3 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आए दिन इस प्लेटफॉर्म में हजारों यात्रियों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में यह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर इस हादसे के समय प्लेटफॉर्म पर ज्यादा पैमाने में यात्री मौजूद होते तो हादसा भयानक हो सकता था।

यह भी पढ़ें – हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का किया ऐलान, तत्काल सहायता के दिए निर्देश

हमीरपुर हादसे में 6 मजदूरों की मौत

आपको जानकारी दें, कि आज ही दिन हमीरपुर में भी बड़ा हादसा हुआ है। हमीरपुर में बेतवा नदी के ऊपर बन रहा निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा टूट गया। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। हमीरपुर हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रही है।

Lucknow charbagh railway station tin shed collapses on platform

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 11:33 AM

Topics:  

  • Lucknow
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.