यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Betwa River Bridge Collapses: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढह गया है। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए है। 
Under-construction bridge collapses in UP Hamirpur
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा (सौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीन ग्रैब)
Published on
Updated on

Under-Construction Bridge Collapses: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आज सुबह बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल ढह गया है। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए है।

बताया जा रहा है कि हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का हिस्सा तूफान के दौरान ढह जाने से कम से कम छह लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के समय मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। पुलिस की टीमें और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का गिरा हिस्सा

हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवाएं चल रही थी। तेज हवाओं के साथ जोरदार आवाज आई, जांच की तो पता चला कि बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के आने तक ग्रामीणों ने मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया।

ASP अरविंद कुमार ने दी जानकारी

एक दुखद घटना में, जहां एक निर्माणाधीन पुल तेज तूफान के कारण ढह गया और छह मजदूरों की मौत हो गई। हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, हमें आज रात करीब 2 बजे खबर मिली कि यहां एक स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे कुछ लोग फंसे हुए हैं। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और हम सभी तुरंत यहां पहुंच गए।

एएसपी ने कहा कि आप देख सकते हैं कि तीन लोग खंभे पर फंसे हुए हैं; उन्हें बचाने के लिए एसडीआरएफ और हमारी टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। हमने फंसे हुए 6 लोगों में से 5 की पहचान कर ली है। हम स्लैब को हटाकर उन्हें बाहर निकालेंगे।

मृतकों की हुई पहचान

एसडीआरएफ और रेस्क्यू की टीमें जेसीबी की ममद से मलबा हटाने का काम कर रही है। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स को तैना किया गया है। मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा चुकी है। हादसे में मरने वालों में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव, सभाजीत, हमीरपुर के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और अचपुरा निवासी 42 वर्षीय राजेश पाल शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com