

Delhi UPSC Aspirant Gangrape Lucknow: दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जौनपुर से दिल्ली लौटते समय चारबाग स्टेशन पर एक परिचित व्यक्ति ने युवती को उतारा और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक पर आरोप लगाया है कि उसने युवती को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक कमरे में कॉफी में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद युवक समेत 3 अन्य युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को दिल्ली भेज दिया।
दरअसल, पीड़िता दिल्ली के प्राइवेट कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज की छुट्टी में 1 मई को जौनपुर आई थी। एग्जाम कार्ड लेने के लिए 15 मई को दिल्ली वापस जा रही थी। इस दौरान पीड़िता के पिता ने जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बिठाया था।
ट्रेन चलने के बाद युवती ने जौनपुर जिले में के जलालपुर में रहने वाले शिवम यादव को मैसेज किया। युवती शिवम को कुछ सालों से जानती थी। मैसेज मिलने के बाद शिवम अपने दोस्त शनि के साथ चारबाग स्टेशन पर मिलने आया। यहां उसने युवती को बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतार लिया और अपने साथ ले आया। पीड़िता ने बताया कि शिवम ने कहा कि वह घर पर बात कर लेगा, जिससे कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद युवती मान गई और उसके साथ चली गई। शिवम उसे सुशांत गोल्फ सिटी पर अपने रूम में ले गया और शनि खाना लाने के लिए चला गया। आधे घंटे बाद शनि खाना देकर चला गया। दोनों ने खाना खाया और फिर कॉफी पी। शिवम ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया था, जिसके कारण को नींद आने लगी। शिवम ने युवती का फायदा उठाने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उसने जबरदस्ती की और जबरन कई बार उससे संबंध बनाए।
अगले दिन 16 मई को शनि रूप पर आया और शिवम बाहर चला गया। इस दौरान शनि ने भी युवती से जबरदस्ती की और जबरन संबंध बनाए। इन हरकतों से युवती काफी डर गई। दोनों जब भी बाहर जाते तो दरवाजा बाहर से लगाकर जाते ताकि युवती भाग न सकें। 17 मई को एक अंजान युवक रूम में पहुंचा और तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने तीन दिन तक युवती को बंधक बनाकर रखा और शोषण करते रहे।
तीन दिन बाद शिवम ने सुशांत गोल्फ सिटी से चारबाग के लिए कैब बुक की और सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया। डरी सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर घर पर फोन किया। बेटी की बातें सुनकर पिता ने तुरंत 139 रेल्वे हेल्पलाइन पर संपर्क किया और मदद मांगी। जीआरपी टीम ने युवती के पास पहुंचकर उससे बात की परिजनों को पूरी घटना बताई। वे युवती को दिल्ली आनंद विहार लेकर आए और केस दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार में 22 मई को केस दर्ज कराया गया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि लखनऊ के सुशांत गोल सिटी इलाके में उसके परिचित ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी को 5 साल से जानती और दोनों का परिवार रिश्तेदार है। दिल्ली में दर्ज कराया यह केस लखनऊ में ट्रांसफर किया गया है। लखनऊ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में दबिश दे रही है।