लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग; बैक टू बैक घटनाओं से मचा हड़कंप
Flight Diversion: दिल्ली में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण गुरुवार रात 6 उड़ानों को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इन सभी लैंडिंग के अलग-अलग कारण रहे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
एयर इंडिया (सोर्स-सोशल ,ए,ओफ़ोस)
Lucknow Airport Emergency Landing: दिल्ली में गुरुवार रात तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इस कारण विमानों की लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही थी और सुरक्षा के मद्देनजर 6 विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट के तौर पर लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
इस अचानक हलचल के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), ग्राउंड स्टाफ और मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इसके साथ एक प्लेन को ईंधन कम होने के कारण लैंड करना पड़ा।
ईंधन की कमी, फ्लाइट्स का डायवर्जन
दिल्ली से मुंबई जा रही इस फ्लाइट को ईंधन कम होने की स्थिति में लखनऊ भेजा गया। यह विमान रात 8:44 बजे लखनऊ पहुंचा और रीफ्यूलिंग के बाद मुंबई के लिए रवाना हुआ। दरअसल, पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोलर को ईंधन कम होने की जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट करने को कहा गया। विमान में दिल्ली से मुंबई जाने के लिए ही ईंधन था। ऐसे में मुंबई से लखनऊ आने तक ईंधन खत्म होने लगा। पायलट ने रात करीब नौ बजे विमान को लखनऊ में लैंड करवाया। वहां ईंधन भरने के बाद विमान को मुंबई वापस रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य डायवर्टेड फ्लाइट्स में एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली (AI 2910), इंडिगो की हिसार-दिल्ली (6E 6984), बेंगलुरु-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट, और अकासा एयर की हैदराबाद-दिल्ली (QP 1407) उड़ान शामिल थी।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ के चारबाग रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म पर गिरा भारी-भरकम टीन शेड, कई यात्री घायल
8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
नागपुर से उठी आवाज, एयर इंडिया रखरखाव पर सवाल; विमान सुरक्षा मुद्दे पर AIESL कर्मचारियों का विरोध तेज
80 साल के बुजुर्ग को ‘हार्ट अटैक’ का अलार्म
सबसे ज्यादा अफरातफरी एयर इंडिया एक्सप्रेस (AI 2418) की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में देखने को मिली। विमान में सवार 80 वर्षीय एक यात्री ने खुद को हार्ट अटैक आने की बात कही, जिससे सह-यात्री घबरा गए। सूचना मिलते ही एटीसी ने विमान को प्राथमिकता दी और रात 9:13 बजे सुरक्षित लैंड कराया गया।
जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं
लैंडिंग के तुरंत बाद डॉक्टरों की टीम ने यात्री की विस्तृत जांच की, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई। यात्री की हालत स्थिर पाई गई और उन्हें विमान से उतार लिया गया। इस फ्लाइट से कुल 8 यात्रियों को लखनऊ में ऑफलोड किया गया।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में पार कर ली सरहद! घुसपैठियों ने खुद खोली पोल, बताया कैसे भारत में बनाई अवैध पहचान
यूपी और आसपास के इलाकों में मौसम खराब
सूत्रों के अनुसार, केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लखनऊ, मुजफ्फरपुर, पटना और गया जैसे शहरों में भी तेज आंधी और झमाझम बारिश की खबरें हैं। कुछ इलाकों में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।
