- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kashi Will Get The Gift Of International Cricket Stadium By The End Of 2024 Will Be The Only Stadium In The State Run By Bcci
काशी को 2024 के अंत तक मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, BCCI द्वारा संचालित प्रदेश का इकलौता स्टेडियम होगा
- Written By: मनोज पांडे

UP CM Yogi Adityanath File Photo
लखनऊ: अगले साल के अंत तक काशी को मिल सकती है अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात। ऐसा हुआ तो इसका निर्माण रिकॉर्ड समय में होगा। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह उत्तर प्रदेश का पहला क्रिकेट स्टेडियम होगा जिसका संचालन BCCI (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) करेगा। लांग टर्म लीज तहत वह हर साल इसके एवज में एक तय रकम भी सरकार को देगा।
350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक स्टेडियम की क्षमता 30 हजार
करीब 31 एकड़ के विस्तृत परिसर पर में बन रहे इस स्टेडियम के निर्माण में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी सिटिंग कैपिसिटी (बैठने की या दर्शक क्षमता) 30 हजार होगी।
एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं को भी होगा लाभ
काशी का यह स्टेडियम पूर्वांचल ही नहीं सटे हुए बिहार, मध्य प्रदेश (एमपी), छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का बेहतरीन केंद्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव पहले से था। समस्या जमीन की थी। पूरी प्रक्रिया में सितंबर 2022 से तेजी आयी। जमीन की खरीद के लिए 120 करोड़ रुपये का बजट कैबिनेट से मंजूर होने के बाद करीब 31 काश्तकारों से जमीन खरीदी गयी।
सम्बंधित ख़बरें
‘जल्द करेंगे वापसी…’, साउथ अफ्रीका से हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात
BCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
महज चार साल भी नहीं टिका रिश्ता, भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से लिया तलाक
Ranji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह
यूपीसीए को सौंपी जा चुकी है जमीन
खास बात यह रही कि यह पूरी प्रक्रिया विवादरहित रही। सरकार की ओर से जमीन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को सौपीं जा चुकी है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश की सबसे नामचीन संस्थाओं में से एक लार्सन एंड टुब्रो (एलएनटी) को इसकी कार्यदायी संस्था बनाया गया है। डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिजाइन/ नक्शे पर अंतिम निर्णय होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रतिभाओं को निखारने का जरिया बनेगा यह स्टेडियम
“यूपी में क्रिकेट की प्रतिभाओं की भरमार है। सुरेश रैना, चाइनामैन कहे जाने वाले कुलदीप यादव, लेग स्पिनर पीयूष चावला, फास्ट बॉलर प्रवीण कुमार, बल्लेबाज के साथ कमाल के फील्डर रहे मोहम्मद कैफ जैसे नामचीन खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से ही रहे हैं। आईपीएल और अन्य लीगों में भी प्रदेश के कई खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। काशी का स्टेडियम इनके साथ अन्य प्रतिभावान युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने का जरिया बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि आबादी के अनुरूप उत्तर प्रदेश खेलों में भी सिरमौर बने। यह प्रयास उसी मंशा की एक कड़ी है।” – डॉ. नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण
मोदी और योगी की इस सौगात से बेहद खुश हूं : सुरेश रैना
मैं उत्तर प्रदेश से हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के रूप में जो सौगात देने जा रहे हैं, उस पर एक क्रिकेटर होने के नाते मेरी खुशी और बढ़ जाती है। देवाधिदेव महादेव की काशी की अपनी अहमियत है। दुनिया के प्राचीनतम नगरों में शुमार काशी को तीनों लोकों में न्यारी कहा जाता। हर कोई एकबार देश की इस सांस्कृतिक नगरी काशी में आना चाहता है। ऐसे में देश-दुनिया का हर खिलाड़ी काशी में खेलने को लेकर रोमांचित होगा। यह पूर्वांचल ही नहीं सटे हुए मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने के बेहतरीन केंद्र बनेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच, जिम, क्लब और पिचें इनका जरिया बनेंगी। एक बार जब यहां रणजी, आईपीएल, टी-20 और टेस्ट मैचेज शुरू हो जाएंगे तो यह स्टेडियम हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म एवं इससे जुड़े सेक्टर के लिए भी बूस्टर साबित होगा।
Kashi will get the gift of international cricket stadium by the end of 2024 will be the only stadium in the state run by bcci
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMझारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














