-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur »
- Kanpur Man Arrested For Throwing Sticky Substance On Women
कानपुर में महिलाओं-छात्राओं पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने वाला आरोपी अरेस्ट, बोला- मजा आता है साहब
- Reported By: सुमित शर्मा
Kanpur Crime News: महिलाओं पर चिपचिपा और ज्वालशील पदार्थ फेंकने वाले आरोपी दिलशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह टाइल्स चिपकाने वाले पदार्थ का इस्तेमाल करता था।

गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत)
Attack On Tuition Teacher In Kanpur: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में बीते शनिवार को नर्स और छात्रा पर चिपचिपा पदार्थ फेंका गया था। इसके बाद रविवार को एक ट्यूशन टीचर पर भी चिपचिपा पदार्थ फेंका गया। पीड़ित महिलाएं और पुलिस दोनों ही नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर यह चिपचिपा पदार्थ कौन फेंक रहा। इसके पीछे क्या वजह है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
टाइल्स लगाने का काम करता आरोपी
कानपुर के शारदा नगर में रहने वाला दिलशाद टाइल्स लगाने का काम करता है। इसके साथ ही वह सिरफिरा टाइप का है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पूछा कि महिलाओं पर किस तरह का चिपचिपा पदार्थ फेंकते हो। उसने बताया कि यह ज्वालशीन पदार्थ है। इसके इस्तेमाल टाइल्स चिपकाने में किया जाता है। पुलिस ने पूछा यह पदार्थ क्यों फेंकते हो उसने कहा कि महिला पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने में मजा आता है।
ट्यूशन टीचर ने दर्ज कराया मुकदमा
शारदा नगर में आवास विकास निवासी नर्स, शारदा नगर नीट की तैयारी कर रही छात्रा और रविवार ट्यूशन टीचर पर चिपचिपा पदार्थ फेंका था। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही थी। ट्यूशन टीचर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की पांच टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
आश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
10 हजार में हुआ मासूम का सौदा! आगरा फोर्ट स्टेशन पर मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई 12 साल की बच्ची
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के बारे में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। डीसीपी पश्चिम एमएस कासिम आबिदी ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस ने कल्याणपुर एल्डिगो के पीछे जवाहपुरम के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिलशाद इससे पहले पॉक्सो एक्ट में भी जेल जा चुका है।
Kanpur man arrested for throwing sticky substance on women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM













