लंदन-न्यूयॉर्क को टक्कर देगा मुंबई का नया गार्डन, रिलायंस ने शुरू किया काम, नीता अंबानी ने क्या कहा?

Coastal Road Gardens: नीता अंबानी ने मुंबई में 130 एकड़ के कोस्टल रोड गार्डन्स प्रोजेक्ट का ऐलान किया। यहां 60 हजार से अधिक पेड़, साइकिल ट्रैक, जिम और सांस्कृतिक स्थल विकसित किए जाएंगे।
Coastal Road Garden
फाइल फोटो (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Coastal Road Gardens: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुंबई के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि कंपनी मुंबई में 130 एकड़ में फैले "कोस्टल रोड गार्डन्स" प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है।

नीता अंबानी ने कहा कि यह गार्डन लंदन के हाइड पार्क और न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए दुनिया के बेहतरीन लैंडस्केप आर्किटेक्ट, पर्यावरण विशेषज्ञ, प्लानर और इंजीनियर काम कर रहे हैं।

अब तक 15,000 पेड़ लगाए गए

उन्होंने बताया कि परियोजना पर शुरुआती काम शुरू हो चुका है और अब तक 15,000 पेड़ लगाए जा चुके हैं। गार्डन के पूरा होने पर यहां 60,000 से अधिक पेड़ होंगे, जो मुंबई के लिए एक बड़े हरित क्षेत्र (ग्रीन लंग) के रूप में काम करेगा। इस गार्डन में पैदल चलने और साइकिलिंग के लिए विशेष रास्ते, खुले मैदान, सार्वजनिक जिम, बच्चों के खेलने के क्षेत्र और कला-संस्कृति से जुड़े स्थान विकसित किए जाएंगे। नीता अंबानी ने कहा कि यह जगह लोगों को भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच शांति, स्वच्छ हवा और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देगी।

मेडिकल सिटी भी बनाएगा रिलायंस

उन्होंने यह भी बताया कि रिलायंस फाउंडेशन अब तक 9.7 करोड़ से अधिक भारतीयों के जीवन को प्रभावित कर चुका है। इसके अलावा फाउंडेशन देश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नए विश्वविद्यालय और मुंबई में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक मेडिकल सिटी की भी स्थापना करेगा।

नीता अंबानी ने कहा कि खेल भी रिलायंस फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। "एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल" कार्यक्रम के जरिए देशभर में 2.9 करोड़ से अधिक बच्चों और युवाओं तक पहुंच बनाई गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com