-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Shirala Burnt Body Identification Murder Mystery
शिराला हत्याकांड: साढ़े आठ माह बाद भी अधजले शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस फिर सक्रिय
Shirala Murder Case: अमरावती जिले के वलगांव थाना क्षेत्र स्थित शिराला गांव के पास नवंबर 2025 में मिले अधजले शव की पहचान साढ़े आठ माह बाद भी नहीं हो सकी है।

Burnt Dead Body (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: वलगांव थाना क्षेत्र के शिराला गांव के पास करीब साढे आठ माह पूर्व अधजला शव मिला था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके चलते पुलिस की ओर से मृतक का फोटो पॉम्पलेट पर छापकर शहर में लगाकर शिनाख्त करने का आह्वान किया था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। आखिरकार शव की शिनाख्त और हत्या की गुत्थी सुलझाने सोमवार 22 जून को अपराध शाखा के नवनियुक्त पीआई दिनेश दहातोंडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शिरालावलगांव थाना क्षेत्र के शिराला के पास 6 नवंबर 2025 के दौरान सुबह कुछ लोग शिराला गांव समीप खेत में कपास की फसल तोडने के लिए जा रहे थे। तभी एक खेत से धुआं उठता नजर आने पर कुछ मजदूर वहां पहुंचे, दृश्य देखकर मजदूरों के रोंगटे खडे हो गए। यहां पर एक 20 से 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे वार कर व उसका अधजला शव पाया गया।
शिनाख्त के लिए लगाए गए थे पोस्टर
मजदूरों ने तुरंत ही वलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी। थानेदार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं तत्कालीन डीसीपी शिंदे भी अपने मातहतों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया था। शव का चेहरा व शरीर के कपडे पूरी तरह जले हुए होने से उसकी पहचान छुपाने का प्रयास हत्यारों व्दारा किए जाने की आशंका पुलिस व्दारा जताई जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ये भी पढ़े: 11 साल बाद बंद हुई पुणे स्मार्ट सिटी कंपनी, 980 करोड़ खर्च के बावजूद मूलभूत समस्याएं बरकरार
फिर भी नहीं मिली मृतक की पहचान
मौके पर फिंगरप्रिंट व श्वान पथक की मदद ली गई थी। लेकिन घटना को करीब साढे आठ माह बीत जाने के बावजूद अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। ऐसे में सोमवार को अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे शिराला के घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर निरीक्षण किया। साढे आठ माह से शिनाख्त नहीं हो पाए शव और हत्या के कारण अब पुलिस पता लगा पाएंगी क्या, यह देखना होगा।
Amravati shirala burnt body identification murder mystery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMदूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
Jul 14, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM













