-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Labourer Stab Attack Accused Arrested Nagpuri Gate
हाजी वल्ली चौक पर खूनी वारदात, अमरावती में मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Labourer Stab Attack: अमरावती के नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में बार-बार फोन करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

Knife Attack (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के हाजी वल्ली होटल चौक पर बारबार फोन करने का कारण पूछने से नाराज युवक ने व्यक्ति के पेट में चाकू घोंपकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में नागपुरीगेट की डीबी टीम ने आरोपी अबरार कासिफ अब्दुल साजिद 24, मुजफ्फरपुरा, अमरावती को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शेख समीर शेख मुन्ना 32, वाहेद डी.एड. कॉलेज के पास, अमरावती मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार 19 जून को दोपहर शेख समीर अपने बेटे अल्ताफ के साथ दुपहिया वाहन से हाजी वल्ली चौक पर बूंदी खरीदने आए थे।
फोन कॉल को लेकर विवाद बढ़ा
इस समय आरोपी कासिफ सुबह से ही समीर को फोन कर परेशान कर कर रहा था। जब समीर दोपहर में हाजी वल्ली चौक पहुंचे, तो वहां आरोपी कासिफ खड़ा दिखाई दिया। समीर ने कासिफ के पास जाकर उससे सीधे पूछा कि तुम बारबार फोन क्यों कर रहे हो यह बात सुनते ही आरोपी कासिफ आपे से बाहर हो गया और गुस्से में आकर उसने अपने पास रखा तेज धारदार चाकू निकाला और सीधे समीर के पेट पर नाभि के पास दे मारा।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
अमरावती में युवक ने किया जानलेवा हमला
चाकू लगते ही समीर के पेट से तेजी से खून बहने लगा और वह वहीं गिर पड़े। पिता को खून से लथपथ देख उनका बेटा अल्ताफ रोने लगा। इसी बीच वहां से गुजर रहे पीड़ित के एक परिचित रिजवान ने तुरंत समीर को संभाला और एक ऑटो में बैठाकर इलाज के लिए इर्विन अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़े : कैशलेस नागपुर का निकला दम! 2 घंटे तक ठप रहा UPI सिस्टम, सभी मोबाइल ऑपरेटरों के सिग्नल भी डाउन
मजदूर गंभीर घायल
घटना की सूचना मिलते ही नागपुरी गेट थाने के कर्मी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की मौजूदगी में इर्विन अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शेख समीर का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। नागपुरीगेट डीबी के दानिश शेख और उनकी टीम ने सोमवार को आरोपी अबरार कासिफ अब्दुल साजिद को हिरासत में लिया है।
Amravati labourer stab attack accused arrested nagpuri gate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM













