-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur To Become Ev Hub 500 Acre Electric Vehicle Park
यूपी में युवाओं की होगी बल्ले-बल्ले! इलेक्ट्रिक व्हीकल का हब बनेगा कानपुर, 500 एकड़ में EV पार्क
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर में भीमसेन के निकट नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन कॉरिडोर के 500 एकड़ में 700 करोड़ रुपये की लागत से ईवी पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

योगी सरकार कानपुर में बनाएगी EV पार्क (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कानपुर महानगर विकास विजन-2030 ने कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) कानपुर में भीमसेन के निकट नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन कॉरिडोर के 500 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक ईवी पार्क स्थापित करेगा।
समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 700 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत विकसित की जाएगी, जो कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में अग्रणी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
500 एकड़ में बनेगा पार्क
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से कानपुर में ईवी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर में भीमसेन के निकट नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन कॉरिडोर के 500 एकड़ क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये की लागत से ईवी पार्क का निर्माण कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
कानपुर में बड़ी कार्रवाई: लखनऊ अग्निकांड के बाद फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
ईवी पार्क निर्माण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना है। पार्क में इलेक्ट्रिक मोटर, चेसिस, स्टील पार्ट्स और लिथियम आयन सेल निर्माण इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा लिथियम आयन बैटरी असेंबली यूनिट, चार्जर, कंट्रोलर और इलेक्ट्रॉनिक घटकों के उत्पादन की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अनुसंधान और विकास केंद्र होगा, जो नवाचार को बढ़ावा देगा और उत्पाद विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह केंद्र न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी ईवी तकनीक में प्रगति को गति देगा। कानपुर में ईवी पार्क के निर्माण से न केवल कानपुर ईवी विनिर्माण का केंद्र बनेगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
ईवी पार्क में एक समर्पित ईवी सहायक क्लस्टर भी विकसित किया जा रहा है, जो आसपास के क्षेत्र के छोटे और मध्यम उद्यमों को ईवी घटकों के उत्पादन में सहायता प्रदान करेगा। साथ ही यह क्लस्टर स्थानीय उद्यमियों के लिए स्टार्टअप के अवसर पैदा करेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
डीएफसीसी कॉरिडोर के करीब होने के कारण यह पार्क लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी के लिहाज से भी फायदेमंद होगा। सामरिक दृष्टि से यह स्थान रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा होगी। योगी सरकार का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को बढ़ावा देकर यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को भी कम करेगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी। कानपुर महानगर विकास विजन 2030 के तहत यह ईवी पार्क न केवल औद्योगिक प्रगति का प्रतीक बनेगा बल्कि शहर को वैश्विक ईवी उद्योग के मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान भी दिलाएगा।
Kanpur to become ev hub 500 acre electric vehicle park
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
Jun 25, 2026 | 07:41 AMडिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMदिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
Jun 25, 2026 | 07:28 AM6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी
Jun 25, 2026 | 07:25 AMसाराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
Jun 25, 2026 | 07:24 AMमध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर, आज 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 25, 2026 | 07:24 AMनागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Jun 25, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













