-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Jhansi Mauranipur Kotwali Inspector Sudhakar Shakya Complainant Beating Video Suspended Uttar Pradesh News
41 सेकेंड में बरसाए 31 थप्पड़…दादा का नाम नहीं बता पाया तो इंस्पेक्टर ने थाने में पीटा, देखें Video
- Written By: अर्पित शुक्ला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी फरियाद लेकर आए एक शख्स के साथ मारपीट तथा गालीगलौज करता दिख रहा है।

दादा का नाम नहीं बता पाया तो इंस्पेक्टर ने थाने में पीटा, देखें Video
नवभारत डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी फरियाद लेकर आए एक शख्स के साथ मारपीट तथा गालीगलौज करता दिख रहा है। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है और आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। यह वीडियो करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस चौकी में मऊरानीपुर इलाके के धमना गांव का एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था। साथ में उसका दोस्त सतेंद्र भी था।
इंस्पेक्टर ने पूछा दादा का नाम
इस दौरान कोतवाली में मौजूद इंस्पेक्टर सुधाकर शाक्य ने शिकायत कराने आए फरियादी के साथ आए शख्स से उसका नाम पूछा। इसके बाद फरियादी से उसके पिता का नाम पूछा। शख्स ने सब कुछ बता दिया तो इंस्पेक्टर ने पिता के पिता (दादा) का नाम भी पूछ लिया। युवक ने कहा कि उनका देहांत उसके जन्म लेने से पहले ही हो गया था, नाम नहीं जानता हूं। आप फोन नंबर नोट कर लो। इसके जवाब में इंस्पेक्टर भड़क गया और युवक को गालियां देनी शुरू कर दी और अपनी सीट से उठकर उसकी पिटाई करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यहां देखें वीडियो
41 सेकंड में 31 थप्पड़!#झांसी के एक थाने में न्याय मांगने आए फरियादी को थानेदार सुधाकर कश्यप ने ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी शिकायत के बाद थानेदार सस्पेंड हुए है वीडियो देखिए👇 pic.twitter.com/ZCn1NJGVMI — Narendra Pratap (@hindipatrakar) December 19, 2024
इंस्पेक्टर को किया गया सस्पेंड
अधिकारी को वीडियो में जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पास बैठा शख्स पूरी हरकत वीडियो में रिकॉर्ड कर लेता है और वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 41 सेकंड में उस व्यक्ति को सुधाकर ने 31 थप्पड़ मारे। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि अधिकारी जब युवक की पिटाई कर रहा है तो पीड़ित पूछता है कि उसको क्यों मार रहे हो? वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी देहात गोपी नाथ सोनी ने बताया कि मऊरानीपुर कोतवाली का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी को सस्पेंड किया गया है।
Jhansi mauranipur kotwali inspector sudhakar shakya complainant beating video suspended uttar pradesh news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
Jul 09, 2026 | 06:15 AMकोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
Jul 09, 2026 | 05:55 AMYouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














