पुणे हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना का इंतजार बढ़ा, डबल डेकर प्रोजेक्ट में देरी; तकनीकी खामियों से उद्घाटन

Hinjawadi Metro Shivajinagar Corridor: पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो और विश्वविद्यालय चौक के डबल डेकर फ्लाईओवर का मुख्य कार्य पूरा, लेकिन तकनीकी व सुरक्षा कमियों से यातायात शुरू होने में देरी।
pune metro
पुणे हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Metro Double Decker Flyover: पुणे हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना और आचार्य आनंदऋषीजी चौक (पुणे विश्वविद्यालय प्रवेश द्वार) पर बने डबल डेकर फ्लाईओवर का मुख्य संरचनात्मक कार्य पूरा कर लिया गया है।

हालांकि, काम में रह गई कुछ तकनीकी खामियों और सुरक्षा संबंधी कमियों के कारण इसे पूरी तरह से यातायात के लिए खोलने में देरी हो रही है। पुणेकरों को मेट्रो सेवाओं के लिए अब इंतजार करना होगा।

अधूरे कार्यों को लेकर पीएमआरडीए सख्त

पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने परियोजना पर काम कर रही 'टाटा सिमेन्स' कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वे साइट पर मौजूद मलबे, असुरक्षित निर्माण सामग्री और लोहे के अवरोधों को तत्काल हटाएं, फ्लाईओवर के नीचे पड़े इस मलबे के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

पीएमआरडीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों और मरम्मत कार्यों को पूरा नहीं किया जाता, फ्लाईओवर की दूसरी दिशा (बाणेर मार्ग) को यातायात के लिए नहीं खोला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 20 अगस्त में औंध से शिवाजीनगर की दिशा वाले हिस्से का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा किया गया था।

अब मेट्रो मार्ग भी अंतिम चरण में है, लेकिन स्थानीय विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने पुल के स्ट्रक्चरल और सेफ्टी ऑडिट की मांग की है। इसी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कंपनी को कड़ी चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों का पक्ष

हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो मार्ग और डबल डेकर पलाईओवर का ढांचागत काम संतोषजनक है। केवल कुछ मामूली त्रुटियां बची है, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित कंपनी को निर्देश दिए गए है। यह कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

-मुख्य अभियंता, पीएमआरडी, रिनाज पठान

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com