- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Indias Space Hero Shubhanshu Returning Home Today Welcomed With Great Pomp Lucknow Cm Also Honour Him
आज घर लौट रहे हैं भारत के ‘स्पेस हीरो’ शुभांशु, लखनऊ में होगा धूमधाम से स्वागत, CM भी करेंगे सम्मान
- Written By: गीतांजली शर्मा
UP WELCOME CAPTAIN Shubhanshu Shukla: 39 वर्षीय ग्रेट कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक सफल अंतरिक्ष यात्रा को जिस तरह से अंजाम दिया वो एक मिसाल है। आज पूरा लखनऊ शहर उनके स्वागत के इंतजार में पलकें बिछाए है

ग्रेट कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अपने शहर लखनऊ में, परिवार के साथ-साथ पूरा शहर बेटे के इंतजार में (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM YOGINATH Give Civic felicitation To Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्रा में फतह हासिल कर वापस अपने घर लौट रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज उनके गृहनगर लखनऊ में जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ ही पूरा लखनऊ उनके स्वागत के इंतजार में बेसब्री से बैठा है। शुभांशु के घर के मोहल्ले त्रिवेणीनगर में जश्न का माहौल है। लखनऊ शहर चारों ओर से ‘शुभांशु- नेशनल हीरो’ के पोस्टर्स से सजा हुआ है। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले देश के पहले यात्री शुभांशु शुक्ला का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनंदन करेंगे।
इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए शुभांशु के माता-पिता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपने बेटे के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। घर सजाने के साथ ही अपने लाल के स्वागत में घर के दरवाजों पर बंदनवार लगाए हैं। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा देवी ने कहा कि, हम बेसब्री से अपने बेटे का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस जश्न में शामिल हो रहा है। इसके लिए उसने घर के सामने की नई सड़क नई बना दी है।
सीएम करेंगे नागरिक अभिनंदन
राज्य के नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ग्रेट कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी जान लगा दी। उनकी इस अहम भूमिका का पूरा श्रेय उन्हें देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आज शहर में उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। शुभांशु अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले देश के पहले यात्री हैं। उनके सम्मान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से समारोह आयोजित किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन: सिर्फ 55 मिनट में लखनऊ से प्रयागराज; अयोध्या और काशी का सफर भी होगा आसान
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग, अजय राय के ‘बरगद’ वाले बयान पर उदयवीर सिंह का पलटवार
परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, विरोध में हुई मारपीट, पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली
लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला हाल ही में आईएसएस से सफल मिशन पूरा कर लौटे हैं। मिशन पूरा कर वह हाल ही में भारत आए हैं। आज पहली बार वह सोमवार को अपने गृह नगर लखनऊ आ रहे हैं। पूरा शहर उनके स्वागत के इंतजार में पलकें बिछाए बैठा है।
शुभांशु शुक्ला पूरे देश का गौरव
इनके सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला को उत्तर प्रदेश और पूरे भारत का गौरव बताया है।
मिशन पूरा कर वापस धरती पर लौटने पर उन्होंने कहा था कि अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराना हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है।
यह भी पढ़ें: कभी मुकेश से अमीर हो गए थे अनिल अंबानी, लेकिन भारी पड़ी ये गलतियां; एक झटके में डूबा साम्राज्य
मेरा बेटा अब पूरे देश का बेटा
पिता शंभु दयाल शुक्ल ने अपने बेटे शुभांशु को पूरे देश का बेटा बताया है। उन्होंने संकेत दिया कि, शुभांशु को तीन दिनों के लखनऊ प्रवास के दौरान घर के बजाय विशेष सुरक्षा के तहत एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा।
इसरो के निर्देश पर शुभांशु का सुरक्षा की दृष्टि से उनका घर आना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि शुभांशु क्योंकि अब सारे देश का बेटा है इसलिए आगे उन पर भारत के पहले मानव मिशन गगनयान जैसी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
Indias space hero shubhanshu returning home today welcomed with great pomp lucknow cm also honour him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पैसे से पैसा बनाने का क्रेज, इन चीजों में हो रहा जमकर निवेश, महिलाओं को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट
Jun 12, 2026 | 02:08 PMमानसून की देरी से ठाणे बेहाल, शहापुर-मुरबाड के एक लाख लोग पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर
Jun 12, 2026 | 02:07 PMदिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, जीतू बोले- क्या देश तानाशाही की तरफ जा रहा?
Jun 12, 2026 | 02:05 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला; संविदा कर्मचारियों के काम की होगी समीक्षा, लापरवाही पर जाएगी नौकरी
Jun 12, 2026 | 02:03 PMआमरावती: धारणी में बुआई से पहले डीजल संकट गहराया, किसानों की बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 02:00 PMराज्यसभा चुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट से भी लगा कांग्रेस को झटका, अदालत ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका
Jun 12, 2026 | 01:50 PMदक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
Jun 12, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














