- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Important Hearing In The High Court Today On The Sri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Dispute
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, दोनों पक्षों की दलीलों पर रहेगी नजर
आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़े वादों की सुनवाई होनी है, विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट में वादी और प्रतिवादी अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शादी ईदगाह विवाद
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े वादों की सुनवाई आज बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है। विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट में वादी और प्रतिवादी अपना-अपना पक्ष रखेंगे। इस सुनवाई में वाद बिंदु भी तय किए जाने की भी संभावना है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के करीब दो एकड़ से अधिक भूमि पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर वहां भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर निर्माण कराए जाने के मामले हाईकोर्ट में यह केस विचाराधीन है।
इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी वादी हैं। विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट इस मामले में दोनों पक्षों की अपीलें सुनेगा। इसको लेकर आज वाद बिन्दू भी तय हो सकते हैं।
विवादित ढांचा घोषित कर सुनवाई आगे बढ़े
बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में मामले से जुड़े सभी मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। इसमें वाद बिंदु तय होने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास ने जिस स्थान पर वर्तमान में शाही – ईदगाह मस्जिद बनी है, उसे अयोध्या की भांति विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग पर भी सुनवाई होगी। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि जिस स्थान को लेकर विवाद है, वह मूल गर्भ गृह है। ऐसे में इसे विवादित ढांचा घोषित करते हुए – सुनवाई को आगे बढ़ाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
सनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
यूपी में मंत्रीमंडल विस्तार आज, 6 नेता बनेंगे मंत्री; अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- 6 महीने में क्या होगा?
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या है मामला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर 13.37 एकड़ भूमि का विवाद है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मुगल शासक औरंगजेब ने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बनवाई थी। वहीं, मुस्लिम पक्ष इसे गलत बताते हुए कहता है कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं जो यह साबित करें कि मस्जिद मंदिर को गिराकर बनाई गई थी। यह मामला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिसे लेकर अदालतों में सुनवाई जारी है। दोनों समुदायों के दावों के बीच यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। बता दें कि जिस स्थान पर वर्तमान में शाही – ईदगाह मस्जिद बनी है, उसे अयोध्या की भांति विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग पर भी सुनवाई होनी है।
Important hearing in the high court today on the sri krishna janmabhoomi shahi idgah dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अजय देवगन की दृश्यम-3 में फिर दिखेगा सस्पेंस, मेकर्स ने किया फिल्म की कहानी को लेकर ये बड़ा खुलासा
May 12, 2026 | 12:17 PMMP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’
May 12, 2026 | 12:15 PM‘सोना सिर्फ गहना नहीं’, PM की अपील से सराफा बाजार में चिंता, नागपुर की महिलाओं की इस दो टूक राय
May 12, 2026 | 12:09 PMदिखने लगा पीएम मोदी और सीएम मोहन की अपील का असर, ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे सत्येंद्र भूषण
May 12, 2026 | 12:06 PMचंद्रपुर में 2918 जल संरक्षण कार्य पूर्ण, जिलाधिकारी ने लापरवाह ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने की दी चेतावनी
May 12, 2026 | 12:04 PMPM मोदी की सोना और तेल बचाने की अपील पर शरद पवार का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री से कर दी ये बड़ी मांग
May 12, 2026 | 11:55 AMहिमंता बिस्व सरमा ने दूसरी बार बने असम के सीएम, एनडीए के तीसरे कार्यकाल का भव्य आगाज
May 12, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














