IAS किंजल सिंह और मंत्री दयाशंकर सिंह में ठनी? जानें कौन हैं ये दबंग अधिकारी, क्यों चर्चा में है उनका ट्रांसफर
IAS Kinjal Singh: चर्चित IAS किंजल सिंह का परिवहन आयुक्त पद से तबादला। मंत्री से मतभेद की चर्चाओं के बीच उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
IAS किंजल सिंह (Image- Social Media)
Who Is IAS Kinjal Singh: यह कहानी 2008 बैच की आईएएस अधिकारी किंजल सिंह की है, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में रविवार देर रात माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बना दिया गया। उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हालांकि, इस बदलाव के पीछे शीर्ष स्तर पर मतभेद की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। प्रशासनिक हलकों में कहा जा रहा है कि किंजल सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच तालमेल की कमी इसकी बड़ी वजह रही। सूत्रों के मुताबिक, विभागीय कामकाज को लेकर असंतोष था और कई अहम फैसलों पर दोनों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए।
ओवरलोडिंग के खिलाफ दिखाई थी सख्ती
किंजल सिंह ने 16 सितंबर 2025 को परिवहन आयुक्त का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए और कई परिवहन अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया, जिन पर इस रैकेट में शामिल होने के आरोप थे। कुछ मामलों में बिना ‘समन्वय’ के सख्त कार्रवाई और तेज फैसलों के कारण टकराव बढ़ने की बात भी कही जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
हर साल क्यों बदल जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? पहले 30 जून, इस साल 3 जुलाई, क्या है इसके पीछे की वजह?
चन्नी गुट की खुली बगावत! राजा वडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
मंत्री दयाशंकर सिंह से मतभेद
मंत्री दयाशंकर सिंह लगातार ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की बात करते रहे हैं, लेकिन आयुक्त स्तर पर लिए गए बड़े फैसलों को लेकर दोनों के बीच असहमति की चर्चा रही। यह भी कहा जा रहा है कि नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने से पहले किसी संभावित विवाद से बचने के लिए यह फेरबदल किया गया।
बलिया जिले की रहने वाली किंजल सिंह यूपी कैडर की चर्चित महिला आईएएस अधिकारियों में गिनी जाती हैं। वे बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और अयोध्या जैसे जिलों में जिलाधिकारी रह चुकी हैं, साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक का पद भी संभाल चुकी हैं।
तबादला करके किया गया साइडलाइन
कुछ लोग इस तबादले को उन्हें ‘साइडलाइन’ पोस्टिंग देने के रूप में देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बता रहे हैं। हालांकि, महज सात महीने के कार्यकाल और मंत्री के साथ मतभेद की खबरों ने इस पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा सियासी ऐलान, गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027
गौरतलब है कि योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस दौरान 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया और कई अहम विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
