चन्नी गुट की खुली बगावत! राजा वडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
Channi VS Raja Warring: पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बगावत सामने आ गया है। प्रदेश में चन्नी और राजा वडिंग गुट ने शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
- Written By: अमन मौर्या
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Punjab Congress Internal Rift: आगामी पंजाब विधानसभा से पहले प्रदेश कांग्रेस के संगठन में फेरबदल को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान शुरू हो गई है। चन्नी गुट और राजा वडिंग गुट शक्ति-परीक्षण कर रहे हैं। नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लेकर प्रदेश में असंतोष अब खुलकर सामने आ चुका है।
इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा आवास पर उनके समर्थकों का लगातार दूसरे दिन जमावड़ा लगा। इस दौरान पार्टी नेतृत्व, खासकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खुली बगावत
मीडिया सूत्रों के अनुसार, चन्नी के आवास पर हुई बैठक में मौजूद पूर्व विधायकों और नेताओं ने खुले तौर पर राजा वडिंग के नेतृत्व चुनौती दी। नेताओं का कहना है कि 2022 विधानसभा चुनाव में हार और उसके बाद प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकर्ता राज्य में बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया। इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया।
सम्बंधित ख़बरें
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
चन्नी गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रदेश कांग्रेस में लड़ाई केवल पदों तक ही सीमित नहीं रह गई है। असल लड़ाई 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे की है। पूर्व सीएम चन्नी को प्रदेश कांग्रेस में कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के बाद से लगातार चन्नी के आवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग रहा है।
इसे कांग्रेस आलाकमान के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। मीटिंग में शामिल हुए कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग पर निशाना साधा है।
राजा वडिंग को जनता सपोर्ट नहीं करती: तरसेम सिंह
कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि जनता उन्हें सपोर्ट नहीं करती। जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बदला जाए। जनता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के अगले CM के तौर पर देखना चाहती है।
#WATCH | Morinda, Punjab | Congress leaders have started arriving at the residence of Charanjit Singh Channi, who has been appointed as chairperson of the Congress Campaign Committee. Congress leader Tarsem Singh D.C says, “Congress cannot form the government (under the… pic.twitter.com/TjxXatqXBM — ANI (@ANI) July 3, 2026
मनीष तिवारी भी जाहिर कर चुके हैं नाराजगी
प्रदेश नेतृत्व को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी ने भी मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस सांसद की इस नाराजगी ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। पार्टी द्वारा मनीष तिवारी को चुनावी समितियों से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की असुरक्षा के लिए कोई इलाज होता।
है बड़ा कोई अवगुण उसमे जिसे कोई हुनर आवे I Wish I had an antidote ( ਗਿੱਦੜ ਸਿੰਙੀ) for the insecurities of individuals and institutions! Having said that @INCIndia has given me enough over the past 45 years and I have also devoted my entire adult life in the service of the… — Manish Tewari (@ManishTewari) July 2, 2026
कांग्रेस ने पिछले 45 सालों में मुझे बहुत कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी वयस्क जिंदगी कांग्रेस की सेवा में लगायी है। मनीष का यह बयान पार्टी आलाकमान के फैसलों पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अमित शाह से मिलने पहुंचे रंधावा
इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को लेकर नई खबर आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। फिलहाल आधिकारिक रूप से अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन, अगर पार्टी आलाकमान द्वारा जल्द ही डैमेज कंट्रोल नहीं किया गया तो प्रदेश कांग्रेस में यह असंतोष विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी पड़ सकता है।
