Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश

E-Rickshaw Hacking BAT BMS App: सुरक्षा जोखिमों और ब्लूटूथ के गलत इस्तेमाल के कारण सरकार ने Google और Apple को Play Store और App Store से चीनी ऐप 'BAT BMS' हटाने का आदेश दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 03, 2026 | 01:44 PM

BAT BMS ऐप बैन के आदेश (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Government Bans BAT BMS App: ई-रिक्शा को फोन से स्विच ऑफ करने वाले मामले पर केंद्र सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है। केंद्र सरकार ने सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा को दूर से स्विच ऑफ करने वाले ऐप ‘बीएटी बीएमएस’ को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से यह बड़ी जानकारी सामने आई।

सूत्रों ने अनुसार, ई-रिक्शा बंद करने के मामले में आईटी मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों से बीएटी बीएमएस को हटाने के लिए गूगल और एप्पल को निर्देश जारी किए हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें कथित तौर पर चाइनीज ऐप ‘बीएटी बीएमएस’ के जरिए लोग ब्लूटूथ से कनेक्ट कर ई-रिक्शा (टिर्री) को दूर से बंद कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इस घटना ने चिंता पैदा कर दी है, जिसके कारण सरकार ने तत्काल यह ठोस कदम उठाया है। सूत्रों ने आगे बताया कि सरकार के इस कदम की वजह सुरक्षा जोखिमों से जुड़ी चिंताएं और इसके दुरुपयोग होने की संभावना थी।

सम्बंधित ख़बरें

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO

Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO

पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

सोशल मीडिया पर इस वक्त व्यूज बटोरने के लिए एक बेहद खतरनाक और घटिया ट्रेंड चल रहा है। 'BAT-BMS' नाम के एक ब्लूटूथ ऐप के जरिए कुछ लड़के सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा चालकों की गाड़ी को दूर से ही बंद कर दे रहे हैं और इसे prank का नाम दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान उन गरीब चालकों… pic.twitter.com/ZSx5Xg01yW — Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) July 2, 2026

सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर बैटरी से चलने वाले वाहनों को दूर से ही बंद करने के लिए किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गलत इस्तेमाल हो रहे ऐसे किसी भी अन्य ऐप को भी ब्लॉक किया जाएगा।

ब्लूटूथ के माध्यम से जोड़ा जा रहा फोन

ई-रिक्शा में लगी लिथियम-आयन बैटरी की निगरानी और सुरक्षा के लिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) लगाया जाता है। यह सिस्टम ब्लूटूथ के जरिए से मोबाइल फोन से कनेक्ट हो जाता है, जिससे चालक बैटरी का चार्ज स्तर, वोल्टेज, तापमान, करंट और अन्य तकनीकी जानकारी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा

बैटरी के डिस्चार्ज स्विच को करता है बंद

हालांकि, जिन ई-रिक्शा की कीमत कम होती है, ऐसे कम कीमत वाले अधिकांश ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले चीनी बीएमएस में ब्लूटूथ कनेक्शन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपने मोबाइल में ‘बीएटी बीएमएस‘ ऐप डाउनलोड कर लेते हैं।

जब ऐप डाउनलोड करने वाला व्यक्ति किसी ई-रिक्शा के लगभग 10 से 15 मीटर के दायरे में पहुंचता है, तो यह ऐप बिना चालक की अनुमति के बीएमएस से कनेक्ट हो सकता है। इसके बाद ऐप के जरिए बैटरी के डिस्चार्ज स्विच को बंद कर दिया जाता है, जिससे मोटर तक बिजली की आपूर्ति रुक जाती है और ई-रिक्शा चलना बंद हो जाता है।

Govt orders google apple remove chinese bat bms app e rickshaw switch off scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 01:44 PM

Topics:  

  • Chinese Products
  • Hindi News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.