-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Statement Up Election 2027 Congress Sp Alliance
यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा सियासी ऐलान, गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Akhilesh Yadav Latest Statement: अखिलेश यादव ने हरियाणा से 2027 में यूपी में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रखने और भाजपा की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है।

अखिलेश यादव और राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
Congress SP Alliance: उत्तर प्रदेश की सियासत में अभी से 2027 की बिसात बिछने लगी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में राज्य की राजनीति किस दिशा में मुड़ने वाली है। अखिलेश ने गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
हरियाणा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने न केवल अपनी जीत का भरोसा जताया बल्कि दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनका गठबंधन को लेकर यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी एकजुटता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
हरियाणा में अखिलेश का बड़ा सियासी ऐलान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि अगले साल होने वाले चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता में शानदार वापसी करेगी। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए भविष्यवाणी की कि पश्चिम बंगाल सहित जिन भी राज्यों में अभी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
CM मोहन यादव के खंडवा दौरे से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने की कोशिश, हिरासत में कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को हम साथ रखेंगे। सवाल सीटों का नहीं जीत का है – अखिलेश यादव pic.twitter.com/7zj8nw31Br — Sandeep Khasa (@SamKhasa_) April 20, 2026
इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के साथ की पूरी सच्चाई
अखिलेश यादव ने उन तमाम चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया जो गठबंधन के भविष्य को लेकर अक्सर उठती रहती हैं। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट बना रहेगा और कांग्रेस उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश का कहना था कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा महत्व इस बात का है कि कौन सा उम्मीदवार चुनाव जीतने की क्षमता रखता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट देने का आधार केवल और केवल प्रत्याशी की जीतने की क्षमता होगी। इससे यह संकेत मिलता है कि आगामी चुनावों में विपक्ष किसी भी तरह की आंतरिक कलह से बचकर केवल जीत के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।
भाजपा की फूट डालो और राज करो वाली नीति: अखिलेश
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर दिए गए अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने भाजपा की कार्यशैली पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी की पूरी राजनीति फूट डालो और राज करो की पुरानी रणनीति पर टिकी हुई है। अखिलेश के अनुसार भाजपा पहले लोगों के बीच अविश्वास का बीज बोती है और फिर उन्हें अलग-अलग समूहों में बांटकर एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देती है।
यह भी पढ़ें: रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
अखिलेश यादव का कहना है कि अंत में डर का माहौल बनाकर समर्थन हासिल करना भाजपा का मुख्य तरीका बन चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ही वास्तव में जनता की बुलंद आवाज है जो सरकार की इन विभाजनकारी नीतियों का पर्दाफाश करता रहेगा।
महिला आरक्षण पर क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी राय पूरी मजबूती के साथ रखी है। उन्होंने मांग की कि जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस विधेयक पर चर्चा करना बेमानी है। उनका सीधा आरोप है कि भाजपा अब महिला मतदाताओं के बीच भी दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब बहुत जागरूक हो चुकी हैं। महंगाई, शोषण और सामाजिक दबाव जैसे बुनियादी मुद्दों से जूझ रही आधी आबादी अब ऐसी बांटने वाली राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी। अखिलेश के इन बयानों से साफ है कि वे 2027 की जंग के लिए सामाजिक और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर खुद को धार रहे हैं।
Akhilesh yadav statement up election 2027 congress sp alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Shiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
Jul 27, 2026 | 06:46 PMभोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO
Jul 27, 2026 | 06:43 PMiOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
Jul 27, 2026 | 06:43 PMगुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
Jul 27, 2026 | 06:38 PMMPSC पेपर लीक मामले में नया ट्विस्ट: शिकायतकर्ता के यू-टर्न से मचा हड़कंप, रोहित पवार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 27, 2026 | 06:36 PMNTA CSIR NET Answer Key 2026: जल्द जारी होगी CSIR नेट परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Jul 27, 2026 | 06:32 PMधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार
Jul 27, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM













