- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Hindu Houses Burnt In Murshidabad And Mamata Banerjee Funeral Pyre Burnt In Ayodhya Watch Video
मुर्शिदाबाद में जले हिंदुओं के घर तो अयोध्या में जली ‘ममता’ की चिता, साधु-संतों ने भरी जोरदार हुंकार- देखें वीडियो
अयोध्या में ममता बनर्जी के खिलाफ अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन हुआ। स्थानीय संतों और प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक चिता सजाई और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ चिता को जलाकर उनका 'अंतिम संस्कार' किया।
- Written By: अभिषेक सिंह

ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया (सोर्स- वीडियो)
अयोध्या: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शन ने भयावह रूप ले लिया है। इस दौरान हुई हिंसा में पिता-पुत्र की नृशंस हत्या के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कई हिंदू परिवार अपना घर छोड़कर दूसरे जिलों में शरण ले चुके हैं, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। इस बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि वक्फ संशोधन कानून ने राज्य में स्थिति को और खराब कर दिया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए हर संभव प्रयास किया है, लेकिन यह कानून अपने आप में विवादास्पद है।
वहीं, राम नगरी अयोध्या में ममता बनर्जी के खिलाफ अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय संतों और प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक चिता सजाई और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ चिता को जलाकर उनका ‘अंतिम संस्कार’ किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुर्शिदाबाद में भारी बवाल! गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, 10 हिरासत में
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
प्रदर्शनकारी संतों का आरोप है कि ममता बनर्जी की सरकार ने हिंदुओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया है और तुष्टीकरण की राजनीति के चलते दंगाइयों को संरक्षण दिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना ममता सरकार के लिए राजनीतिक संकट बनकर उभर रही है, खासकर तब जब विपक्षी दल लगातार हिंदू सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में हिंदू नर संहार और हिन्दू पलायन की जिम्मेदार टीएमसी प्रमुख मुख्यमंत्री बंगाल ममता बनर्जी की निर्दयता निर्ममता एवं अलोकतांत्रिक असंवैधानिक प्रक्रिया को अयोध्या के शमशान घाट पर मुखाग्नि दिया और हिंदुओं का आह्वान करते हुए संगठित होने का आग्रह किया #Bangal… pic.twitter.com/m9r1O5KTBD — दिवाकराचार्य महाराज (@divakracharya) April 20, 2025
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और अन्य जिलों में हिंदू परिवारों पर हो रहे हमलों और कथित धार्मिक अत्याचारों को लेकर अयोध्या से लेकर दिल्ली तक संत समुदाय मुखर हो गया है। हिंसा और विस्थापन की खबरों के बीच ममता बनर्जी सरकार को अब संतों और हिंदू संगठनों के तीव्र प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन के बाद अब संत समुदाय ने भी मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या में ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक चिता सजाई गई, वहीं देश के कई हिस्सों में प्राण रक्षा यज्ञ और शांतिपाठ का आयोजन किया जा रहा है, जो साफ संदेश है कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।
ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करते हुए दिवाकराचार्य महाराज ने कहा, ‘अयोध्या से मैं, सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य महाराज और मेरे साथ अयोध्या के प्रमुख संत-महंतों ने मिलकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की अलोकतांत्रिक और अवैधानिक प्रक्रिया का अयोध्या श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया है।’
पूरे देश से हिंदुओं को संगठित करके हमने पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को यह संदेश देने का काम किया है कि 21वीं सदी का युवा डरता नहीं बल्कि डराता है, भागता नहीं बल्कि भागता है। पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को एकजुट होकर ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति से यह भी आग्रह किया कि ममता जिस उद्देश्य से काम कर रही हैं, उससे एक बात स्पष्ट है कि वह पश्चिम बंगाल को हिंदू विहीन बनाना चाहती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बनने से पहले वहां राष्ट्रपति शासन लागू करें और ममता बनर्जी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करें।’
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
’21वीं सदी का संत अब भागने में नहीं, भगाने में विश्वास करता है।’ यह बयान न केवल गुस्से का इजहार है बल्कि राजनीतिक चेतावनी भी है कि अगर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो विरोध एक आंदोलन का रूप ले सकता है। केंद्र सरकार और अदालतों के निशाने पर पहले से ही ममता बनर्जी को अब धार्मिक नेतृत्व का भी विरोध झेलना पड़ रहा है। भाजपा समेत कई हिंदू संगठनों ने उनकी तुष्टीकरण नीति और वक्फ संशोधन अधिनियम के प्रति उदासीनता के लिए उन्हें ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया है।
Hindu houses burnt in murshidabad and mamata banerjee funeral pyre burnt in ayodhya watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 01:43 PMSAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स
May 24, 2026 | 01:38 PMबैकफुट पर आए अभिषेक बनर्जी, 17 अवैध निर्माण नोटिस मामले पर बदले तेवर, कोलकाता नगर निगम से मांगा समय
May 24, 2026 | 01:34 PMडीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
May 24, 2026 | 01:34 PMनागपुर में बड़ा हादसा टला, गोलीबार चौक दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों के सामने फटा सिलेंडर
May 24, 2026 | 01:32 PMपश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
May 24, 2026 | 01:32 PMLGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
May 24, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














