- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gorakhpur Mahotsav 2026 Pawan Singh Show Stampede Police Lathi Charge Video Viral
पवन सिंह के शो में मचा बवाल, केक काटने के दौरान भगदड़, फेंकी गई कुर्सियां, पुलिस ने जमकर भांजी लाठी
Gorakhpur Mahotsav 2026: गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

गोरखपुर महोत्सव, फोटो- सोशल मीडिया
Lathi Charge in Gorakhpur Mahotsav: गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के परफॉर्मेंस के दौरान भारी हंगामा और भगदड़ मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। प्रशासनिक अव्यवस्था की पोल खोलता यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘गोरखपुर महोत्सव’ के दूसरे दिन, यानी 12 जनवरी की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। महोत्सव के मंच पर भोजपुरी ‘पावर स्टार’ पवन सिंह अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनके साथ मंच पर गोरखपुर के बीजेपी सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन भी मौजूद थे। पवन सिंह ने महोत्सव में कई सुपरहिट गाने गाए और शानदार परफ़ॉर्मेंस दी, लेकिन कार्यक्रम का समापन सुखद नहीं रहा।
केक काटने के दौरान मची भगदड़: कुर्सियां चलीं
हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब पवन सिंह ने मंच पर अपने जन्मदिन का केक काटा। जैसे ही केक कटने की प्रक्रिया शुरू हुई, दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रशंसकों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भगदड़ मच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इधर-उधर भागने लगे और गुस्से में आकर एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। इस अफरा-तफरी में कार्यक्रम स्थल पर रखी दर्जनों कुर्सियां टूट गईं और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
करोड़ों रुपए खर्च करके गोरखपुर में महोत्सव करवाया जाता है जनता का टैक्स का रुपए बर्बाद किया जाता है
और उसके बाद सबसे बड़ी बात तो यह है जो लोग वहा पर महोत्सव देखने आए थे उनके ऊपर पुलिस लाठियां बरसती है क्या यही रामराज्य है
यह मामला जो है गोरखपुर का बताया जा रहा है @narendramodi pic.twitter.com/veLnb9ZOUE — Drx Lavkush Yadav (@Lavkush71195757) January 13, 2026
पुलिस ने बरसाई लाठियां
हालात को बेकाबू होते देख वहां तैनात पुलिस बल तुरंत एक्शन में आया। भीड़ को तितर-बितर करने और सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती भीड़ के बीच फंसी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकालना था, जिसमें सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरी भगदड़ और लाठीचार्ज में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना का एक 26 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में 25 साल बाद लौटा खौफनाक ‘निपाह’, 75% तक डेथ रेट और कोई इलाज नहीं! केंद्र ने भेजी टीम
आज सीएम योगी होंगे शामिल, बादशाह की ‘बॉलीवुड नाइट’
11 जनवरी से शुरू हुए इस तीन दिवसीय महोत्सव का आज यानी 13 जनवरी को समापन है। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3 से 4 बजे के बीच शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे। वहीं, आज रात होने वाली ‘बॉलीवुड नाइट’ में मशहूर सिंगर बादशाह अपनी परफॉर्मेंस देंगे। बीती रात हुए हंगामे के बाद प्रशासन अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और बॉलीवुड नाइट के दौरान शांति बनी रहे।
Gorakhpur mahotsav 2026 pawan singh show stampede police lathi charge video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
May 25, 2026 | 02:13 PMDhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
May 25, 2026 | 02:12 PMहिम्मत है तो ‘वर्चुअल बकरा’ काट के दिखाओ, बकरीद और मदरसों पर नितेश राणे का सबसे विवादित बयान
May 25, 2026 | 02:12 PMविदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
May 25, 2026 | 02:04 PMCSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
May 25, 2026 | 02:00 PMFire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
May 25, 2026 | 01:55 PMNTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
May 25, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM













