CSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित

CSMT Mega Block News: सीएसएमटी स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते सेंट्रल रेलवे ने 29 मई से 10 दिन का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर तक ही सीमित रहेंगी।
CSMT Mega Block Trains Diverted Update
CSMT मेगा ब्लॉक अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

CSMT Mega Block Trains Diverted Update: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सेंट्रल रेलवे ने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म 16 और 17 पर बुनियादी ढांचा और आधुनिकीकरण कार्य के लिए 29 मई से अगले 10 दिनों का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सीएसएमटी तक लाने के बजाय दादर और ठाणे में ही समाप्त किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से चल रही सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है। प्लेटफॉर्मों पर नींव और अन्य आवश्यक संरचनात्मक कार्य पूरे करने के लिए यह ब्लॉक जरूरी बताया गया है।

ब्लॉक में भी इन ट्रेनों की सर्विस रहेगी जारी

ब्लॉक अवधि के दौरान अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस, नंदीग्राम एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, कोणार्क एक्सप्रेस, बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, लातूर एक्सप्रेस और मडगांव-सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस को दादर में ही समाप्त किया जाएगा। वहीं मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस ठाणे तक ही चलेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन का समय-स्टेशन जांचने की अपील

  • रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय और टर्मिनेशन स्टेशन जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके।
  • अधिकारियों ने कहा कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर यात्री सुविधाओं और आधुनिक स्टेशन निर्माण के लिए जरूरी है।
  • रेलवे अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी पर चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com