
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाथरस : हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में एक वर्षीय बच्चे सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार, 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब एक कार पलट गई। दी है।
इस मामले की जानकारी देते हुए हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार सिंह ने बतया कि यह दुर्घटना चंदपा थाना क्षेत्र में हुई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि कार में सवार लोग बुलंदशहर जिले में किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के बाद आगरा जा रहे थे।
मृतकों की पहचान निताई अग्रवाल (5 वर्ष), चेतन अग्रवाल (1 वर्ष), सोनम अग्रवाल (40 वर्ष) और रूबी अग्रवाल (38 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। चंदपा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में पत्रकार की हत्या, विवाद में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि कार में कुल आठ लोग सवार थे, और सभी आगरा के निवासी थे। दुर्घटना के समय कार का चालक भी घायल हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब कार अनियंत्रित होकर पलट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
घायलों में सौरभ अग्रवाल (40 वर्ष), गौरांग अग्रवाल (10 वर्ष), धन्वी अग्रवाल (14 वर्ष) और अनुज अग्रवाल (42 वर्ष) शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे ने परिवार में गहरा दुख छोड़ दिया है और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें – चुनावी महौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉर, कांग्रेस की गारंटियां बेकार






